G News 24 : प्रत्येक नागरिक को कानूनी अधिकारों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है : न्यायधीश श्री भारद्वाज

 कानूनी अधिकारों और सेवाओं के बारे में जागरूक करने के लिए विधिक साक्षरता शिविर आयोजित ...

प्रत्येक नागरिक को कानूनी अधिकारों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है : न्यायधीश श्री भारद्वाज

डबरा/ग्वालियर। जिला विधिक सेवा समिति सिविल न्यायालय जिला ग्वालियर द्वारा डबरा नगर पालिका के वार्ड 5 वार्ड 22   डबरा जिला ग्वालियर में आम नागरिकों को कानूनी सलाह देने एवं जागरूक करने के उद्देश्य से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्रियंक भारद्वाज न्यायधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिविल न्यायालय जिला ग्वालियर,चंदन सिंह कुशवाहा , राजेंद्र सिंह चंदेल  पी.एल.वी,अधिकार मित्र तहसील विधिक सेवा समिति डबरा,संदीप श्रीवास्तव जी सिविल न्यायालय डबरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

विधिक जागरूकता शिविर में न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला ग्वालियर आदरणीय प्रियंक भारद्वाज जी ने कहा कि विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन लोगों को कानूनी अधिकारों और सेवाओं के बारे में जागरूक करना तथा समाज में सौहार्द्र और प्रेम का माहौल बनाने के उद्देश्य से किया गया है न्यायधीश महोदय ने ग्रामीण जनों को घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम,बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम,माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम महत्वपूर्ण विषयों की विस्तार से जानकारी दी उन्होंने  वार्ड जनों को विभिन्न कानून एवं योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने बताया कि गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों को तहसील,जिला विधिक सेवा समिति द्वारा निशुल्क वकील भी उपलब्ध कराया जाता है। 

 अधिकार मित्र चंदन सिंह कुशवाहा  ने ग्रामीण जनों को नालसा की योजनाओं के बारे में बताया तथा बच्चों को कानूनी साक्षरता के साथ-साथ समाज में स्वच्छता,नशामुक्ति,पर्यावरण के विषय में बताया  इस अवसर  ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका एवं  वार्ड के महिला,पुरुष ग्रामवासी  उपस्थित रहे। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments