पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू क दी...
दो भाइयों का विवाद सुलझाने गए,भाजपा नेता को लगी गोली !
ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर में देर रात दो भाइयों के बीच हुआ विवाद इतना बढा कि भाई ने अपने ही सगे भाई पर गोली चला दी। गोली चलने से भाई तो बाल-बाल बच गया लेकिन बच बचाव करने पहुंचे उसके दोस्त और भाजपा नेता रोबिन शर्मा घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू क दी।
जानकारी के अनुसार बहोडापुर आनंद नगर निवासी अभिषेक यादव अपने दोस्त भाजपा नेता रोबिन शर्मा के साथ रात करब 11 बजे राहित गुर्जर से मिलने डीडी नगर डीएच-148 पहुंचे थे। यहां उन्होंने देखा कि रोहित गुर्जर और उसके भाई मोहित गुर्जर के बीच किसी बात को लेकर झगडा हो रहा था। दोनो गाली-गालौज पर उतर आए तो रोबिन और अभिषेक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इसी दौरान मोहित उर्फ छोटू ने अपनी थार गाडी से बंदूक निकाली और रोहित पर फायर कर दिया। गोली चलते ही रोहित अपनी जान बचाकर भाग गया। इसके बाद मोहित ने रोबिन शर्मा और अभिषेक यादव की ओर भी फायर कर दिया। भागते समय चली गोली का छर्रा रोबिन शर्मा के गाल को रगडते हुए निकल गया जिससे वे घायल हो गए।
पुलिस ने दर्ज किया मामला...
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी मोहित थार लेकर फरार हो गया। घायल भाजपा नेता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। शिकायत के बाद पुलिस घायल से मिलने अस्पताल पहुंची और पूछताछ के बाद फरियादी अभिषेक की शिकायत पर आरोपी मोहित गुर्जर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
0 Comments