G News 24 : मैंने आज तक इतना संस्कारहीन और निष्कृष्ट नेता विपक्ष में नहीं देखा:जयभान सिंह पवैया

 मोदी जी की मां को अपशब्द कहे जाने के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर जंगी प्रदर्शन !

मैंने आज तक इतना संस्कारहीन और निष्कृष्ट नेता विपक्ष में नहीं देखा:जयभान सिंह पवैया

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी दिवंगत माताजी के प्रति कांग्रेस नेताओं द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने के विरोध में जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को कांग्रेस कार्यालय पर जंगी प्रदर्शन किया। 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद जयभान सिंह पवैया ने कहा कि कांग्रेस द्वारा 140 करोड़ भारतीयों के सम्मान और श्रद्धा के प्रति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी दिवंगत माताजी के लिए जो अमर्यादित शब्दों को कहा गया या बुलाया गया है। क्या कांग्रेस देश को आरजकता की और धकेलना चाहती है आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दुनिया में घूम-घूम कर ट्रंप के टैरिफ  का मुकाबला कर रहे हैं, पाकिस्तान से आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं। क्या कांग्रेस पाकिस्तान और अमेरिका के खिलाफ अपने रिश्ते मजबूत करना चाहती हैं। मैंने आज तक इतना संस्कारहीन और निष्कृष्ट नेता विपक्ष में नहीं देखा, इनको शर्म आना चाहिए। 

इस अवसर पर सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने कहा कि ऐसी भाषा को कोई व्यक्ति अच्छा नहीं कहेगा। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माताजी के बारे में बोलना या किसी भी मातृशक्ति के बारे में ऐसी भाषा बोलना आपराधिक श्रेणी में आता है।  कांग्रेस को इसकी सजा मिलेगी। देश की जनता के अंदर और नारी शक्ति के अंदर भारी आक्रोश है। कांग्रेस ने जिस भाषा से अपमान किया है, इस अपमान का बदला लोकतंत्र में जिस प्रकार से लिया जाता है, उसी प्रकार से देश की जनता कांग्रेस से लेगी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि राहुल गांधी किस तरह से महिलाओं का सम्मान करते हैं, यह बात उनकी यात्रा से सामने आ गई। मंच से प्रधानमंत्री का नाम लेकर उनकी दिवंगत मां के नाम पर अपशब्द बोले गए। राजनीति में पार्टी एक दूसरे से मतभेद रखती हैं पर किसी महिला को गाली देने का अधिकार नहीं है। इससे पता चलता है कि राहुल गांधी और कांग्रेस नेता महिलाओं के सम्मान को लेकर कितने सजग हैं। उन्हें देश के सामने आकर माफी मांगनी चाहिए। 

कांग्रेस के युवराज के आचरण में अब संस्कार नहीं बचे हैं: नीलिमा शिंदे

भाजपा की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलिमा शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दिवंगत माताजी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी  को माफी मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए जिस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, उससे पता चलता है कि कांग्रेस के युवराज के आचरण में अब संस्कार नहीं बचे हैं।

इस अवसर पर इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, सभापति मनोज तोमर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, देवेश शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती सुमन शर्मा, अशोक जैन, अशोक शर्मा,  डाॅ. अरविंद राय, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सयोंजक नीतेश शर्मा, महिला मोर्चे की प्रदेश मंत्री श्रीमती खुशबू गुप्ता,श्रीमती ममता भिलवार, श्रीमती मंजू सिकरवार, देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर, महामंत्री विनय जैन, विनोद शर्मा, राजू पलैया, धर्मेंद्र राणा, कनवर किशोर मंगलानी, रामेश्वर भदौरिया, राजू सेंगर, दीपक शर्मा,धर्मेंद्र तोमर बिट्टू, सुरेंद्र शर्मा, सुधीर गुप्ता, केशव माझी, श्रीमती हेमलता बुधौलिया, जिला मंत्री अमित सिंह जादौन, शैली शर्मा, गिर्राज कंसाना, धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, दारा सिंह सेंगर,सत्येंद्र शर्मा, नवीन परांडे, श्रीमती विद्या थोराट, श्रीमती लता सिंह, कुलदीप चतुर्वेदी सहित सैंकडों महिलाए एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Reactions

Post a Comment

0 Comments