G News 24 : सेवा सेतु कैंप में पीएम सूर्य घर योजना के लिए मौके पर होगा ऑनलाइन पंजीयन !

5, 6 व 7 अक्टूबर को दीनदयाल नगर के मंगल भवन में आयोजित होंगे विशेष कैंप...

सेवा सेतु कैंप में पीएम सूर्य घर योजना के लिए मौके पर होगा ऑनलाइन पंजीयन !

ग्वालियर। भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना को अंतिम छोर के हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, शहर वृत्त ग्वालियर द्वारा सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। ये कैंप 5, 6 व 7 अक्टूबर 2026 को मंगल भवन, दीनदयाल नगर, ग्वालियर में आयोजित होंगे।

सेवा सेतु कैंप के माध्यम से इच्छुक नागरिकों को प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की जानकारी देने के साथ ही योजना के लिए मौके पर ही ऑनलाइन आवेदन एवं पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कैंप में नागरिकों को योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

कैंप में जिला प्रशासन, विद्युत वितरण कंपनी, बैंक अधिकारियों एवं अधिकृत वेंडरों के समन्वय से हितग्राहियों को योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई जाएगी। साथ ही स्थानीय बैंक प्रतिनिधियों द्वारा हितग्राहियों को सोलर संयंत्र स्थापना के लिए ऋण सुविधा तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

विद्युत वितरण कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे सेवा सेतु कैंप में पहुंचकर प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए मौके पर ही अपना ऑनलाइन पंजीयन कराएं। कैंप का उद्देश्य योजना का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाना तथा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना है।  

Reactions

Post a Comment

0 Comments