G News 24 : दशहरे पर किया जायेगा श्री राम कथा का भव्य मंचन, 60 फीट के रावण का किया जायेगा दहन !

 शताब्दीपुरम् नवीन दशहरा मैदान में चेतना मंच द्वारा ...

दशहरे पर किया जायेगा श्री राम कथा का भव्य मंचन, 60 फीट के रावण का किया जायेगा दहन !

ग्वालियर। चेतना मंच के तत्वाधान में शताब्दीपुरम् स्थित नवीन दशहरा मैदान में 21वें विशाल दशहरा समारोह का आयोजन 02 अक्टूबर को किया जायेगा। जिसमें संगीत नाटिका कथा ’’श्रीराम की’’ तथा 60 फीट के रावण का दहन विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा। समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु संस्था इस वर्ष से सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्री महेश खण्डेलवाल जी की स्मृति में ‘‘पुरूषोत्तम सम्मान‘‘ की स्थापना करने जा रही है। इस वर्ष ‘‘पुरूषोत्तम सम्मान‘‘ नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी नितिन मांगलिक जी को प्रदान किया जायेगा। 

 श्री महेश खण्डेलवाल जी की स्मृति में ‘‘पुरूषोत्तम सम्मान‘‘ प्रदान किया जायेगा 

चेतना मंच के अध्यक्ष दीपक तोमर एवं संरक्षक ब्रजेश यादव ने बताया कि ‘‘कथा श्रीराम की‘‘ के निर्देशक राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मंच निदेशक बृजकिशोर दीक्षित है, जिसमें 103 कलाकार इस मनमोहक संगीत नाटिका में रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर प्रस्तुती देगें। एक घण्टा तीस मिनट अवधि की इस कथा में शिव विवाह का भव्य मंचन होगा, जिसमें नंदी महाराज का नृत्य,शिवजी की विशाल बारात मुख्य आकर्षण होगी। जिसमें भूत-प्रेत एवं देवी-देवता नृत्य करते हुये दिखाई देगें। 

इसके उपरांत राम जन्म, ताड़का वध, लंका दहन,लक्ष्मण शक्ति,राम-रावण युद्ध आदि प्रसंगों को बहुत ही आकर्षक रूप में विशेष लाइट व्यवस्था के साथ प्रस्तुत किया जायेगा। कार्यक्रम के अन्त में 60 फीट के रावण मेघनाथ एवं कुम्भकरण के विशाल पुतलों का दहन किया जायेगा तथा बहुत ही आकर्षक आतिशबाजी होगी।

चेतना मंच के दीपक तोमर, डॉ. हरीओम पुरोहित, बृजेश यादव, डॉ. अरविन्द मित्तल, मूलचन्द रसैनिया, सुरेश वर्मा, पी.एस. कुशवाह, रामप्रकाश परमार, बालकृष्ण शर्मा, विकास अग्रवाल, सागर नाती, गिर्राज शर्मा, अशोक मिश्रा, जे.पी. पाण्डेय, श्याम नरेश, श्रीमती शालिनी गुप्ता,   श्रीमती पूनम परिहार आदि ने सभी धर्मप्रेमी बन्धुओं से आग्रह किया है कि असत्य पर सत्य की जीत के इस पर्व पर ‘‘श्रीराम कथा‘‘ के साक्षी बनने हेतु सांयकल 07 बजे तक अपना-अपना स्थान ग्रहण कर कार्यक्रम को सफल बनायें।

Reactions

Post a Comment

0 Comments