नव दुर्गा रामलीला सेवा समिति द्वारा ...
22 सितंबर से दीन दयाल नगर सेक्टर-सी होगा रामलीला महोत्सव का आयोजन !
ग्वालियर। नव दुर्गा रामलीला सेवा समिति द्वारा दीन दयाल नगर सेक्टर-सी ग्वालियर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रामलीला महोत्सव का आयोजन 22 सितंबर से आरंभ होगा 02.अक्टूबर को राम रावण युद्ध एवं 65 फीट रावण पुतला दहन, आतिशबाजी एवं राजतिलक के साथ संपन्न होगा।
इस अवसर पर मुख्य आकर्षण का केंद्र राम बारात विभिन्न प्रकार की झांकियो, हाथी-घोड़ो, बेंड-बाजों के साथ दीनदयाल नगर के विभिन्न मार्गो से निकाली जायेगी, जिसमे मुख्य रूप से परम श्रधेय संत श्री कृपाल सिंह जी महाराज राम-लक्ष्मण के साथ रथ पर विराजमान रहेंगे साथ ही अन्य गणमान्य नागरिक व राजनेता भी उपस्थित रहेंगे।
रामलीला का उददेश्य भारतीय संस्कृति एवं भाई-चारे को बढ़ाबा देना तथा भगवान् श्रीराम जी के आदर्शों एवं चरित्र को जन-जन तक पहुँचाना है। रामलीला का मंचन कानपुर के प्रसिद्ध कलाकारों दुआरा किया जायेगा। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष रणविजय सिंह कुशवाह दुआरा दी गई।इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह घुरैया, भरत सिंह भदौरिया, कुशवाह, बालकिशन साहू, सुनील तोमर, राजीव कोठारी, सुरेन्द्र काकन, नरेन्द्र साहू, अनिल श्रीवास, राजवीर तोमर, महावीर बघेल, रामगोपाल चौधरी, भारत सिंह परिहार, हरीश श्रीवास आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
0 Comments