G NEWS 24 : निगम के स्वास्थ्य अमले ने कचरा फेंकने वालों से ही कराई सफाई, वसूला जुर्माना !

विशेष सफाई अभियान के अंतर्गत...

निगम के स्वास्थ्य अमले ने कचरा फेंकने वालों से ही कराई सफाई, वसूला जुर्माना !

ग्वालियर। नगर निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ निरंतर जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने जानकारी देने हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार निगम अमले द्वारा निरंतर अभियान चलाया जाकर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। 

जिसके तहत स्वास्थ्य अधिकारी किशोर चौहान के निर्देशन में वार्ड क्रमांक 46 में विशेष सफाई अभियान के अंतर्गत मुख्य मार्ग पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ की गई जुर्माने कार्यवाही में प्रमोद प्रजापति रेफ्रिजरेटर शॉप के द्वारा फेके गए थर्माकोल उठबाये एवं झाड़ू लगवाई तथा संचालक पर 1000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। इसके साथ ही चूर-चूर नान  के द्वारा भी मुख्य मार्ग पर कचरा फेंकने पर 1000 रुपए का जुर्माना लगाया गया कार्रवाई के दौरान दक्षिण फ्लाइंग स्कॉट्स प्रभारी धर्मेंद्र धीरज धौलपुरिया, जोनल हेल्थ ऑफीसर महेश पथरोल, वार्ड हेल्थ ऑफिसर वि गौहर, फ्लाइंग एस्कॉर्ट सदस्य प्रदीप, राज चौहान आदि उपस्थित रहे।

Reactions

Post a Comment

0 Comments