जांच कमेटी द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत...
5 दशक पुरानी वाटर लाइन लीकेज होने के कारण धंसी सड़क !
ग्वालियर। चेतकपुरी के पास सड़क धंसकने का मुख्य कारण उसके नीचे लगभग 50 वर्ष पुरानी 300 एमएम डाया की वाटर लाइन लीकेज होना रहा है। यह जानकारी सड़क धंसकने के कारण की जांच करने वाली समिति के सदस्यों द्वारा दी गई। उल्लेखनीय है कि चेतकपुरी के पास सड़क धंसकने के कारण की जांच के लिए निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा जांच कमेटी बनाकर तत्काल जांच करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में जांच कमेटी द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि फूलबाग चैपाटी से बसंत विहार, रंगमहल गार्डन, इनर व्हील तिराहा होते हुये कुलदीप नर्सरी तक सड़क निर्माण का कार्य गतिशील है।
सड़क के नीचे वर्तमान में स्टॉर्म वाटर पाइप ड्रेनेज का निर्माण कार्य कराया गया है। जिसकी गहराई लगभग 5 से 7 मीटर तक है। सड़क धंसकने से ठेकेदार द्वारा सड़क का संधारण कार्य प्रारंभ करवाने पर यह पाया गया कि सड़क के नीचे 300 एमएम डाया की लगभग 50 वर्ष पुरानी वाटर लाइन लीकेज होने के कारण सड़क का कुछ भाग धंसक गया। मौके पर जल प्रदाय विभाग द्वारा 300 एमएम डाया वाटर लाइन का मैकेनिकल जॉइंट लगाकर लीकेज बंद करा दिया गया है। वर्तमान में गड्डे को जी.एस.बी. से भराव कराकर सही करा दिया गया सड़क निर्माण कार्य 5 वर्ष की गारंटी में है, जिसका ठेकेदार द्वारा स्वयं के व्यय पर संधारण कार्य कराया जाना होता है। सड़क के इस भाग के डामरीकरण कार्य की माप एवं भुगतान नहीं हुआ है।










0 Comments