G NEWS 24 : वहशी पिता दस महीनों तक डरा-धमका कर करता रहा 13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म !

पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया तो पता चला कि...

वहशी पिता दस महीनों तक डरा-धमका कर करता रहा 13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म !

सौतेले पिता को 13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश बबीता होरा शर्मा की अदालत ने यह फैसला दिया। आरोपी पर 60 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। बता दें बड़ौदा थाना क्षेत्र में 2023 में यह घटना हुई थी। पीड़िता अपनी मां के साथ रहती थी। बचपन में ही उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी की। 

सौतेले पिता ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। उसने बेटी को जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण वह चुप रही। आरोपी ने 10 महीने तक कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता को पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड में पाया कि नाबालिग 15 सप्ताह की गर्भवती है। 

मां के पूछने पर नाबालिग ने बताया कि उसका सौतेला पिता दस महीने से उसके साथ गलत काम कर रहा था। मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। मामले में शासन की ओर से डीपीओ आरके बरैया, विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो रिचा शर्मा और एडीपीओ हरिओम शर्मा ने पैरवी की। न्यायालय ने पीड़िता को तीन लाख रुपए का मुआवजा दिए जाने का आदेश दिया है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments