G.NEWS 24 : भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए...

भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

ग्वालियर। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गईं। बैठक का विधिवध शुभारंभ भाजपा के पित्रपुरुष दीनदयाल उपाध्याय, श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक माननीय मदन लाल जी राठौर द्वारा किया गया। दीप्रज्वलन के पस्चात अतिथि परिचय किया गया, उसके उपरांत भोपाल संभाग के प्रदेश सह संयोजक उमाकांत दीक्षित द्वारा अतिथियों को भाजपा का अंग वस्त्र पहना कर सम्मान किया गया। 

बैठक में अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदन लाल राठौर द्वारा प्रदेश में प्रकोष्ठ द्वारा 28 फरवरी से 15 मार्च तक चलने वाले घर-घर संपर्क अभियान के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए। समाज के प्रत्येक वर्ग से संपर्क कर प्रधानमंत्री मोदी जी एवं भाजपा सरकार की पिछले 10 वर्षों की उपलब्धि के बारे में अवगत करवाना साथ ही प्रधानमंत्री नामो एप पर अपनी गतिविधियों को अपलोड करने के लिए कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की बैठक में मुख्य रूप से जबलपुर संभाग से अशोक सिंघाई, ग्वालियर संभाग से अशोक पटसरिया जी, सागर संभाग से देवीदीन दुबे, संभाग सोशल मीडिया प्रभारी आलोक आहूजा जी उपस्थिति रहे। 

बैठक के पस्चात प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा मध्य प्रदेश में सरकार द्वारा सहकारिता प्रकोष्ठ द्वारा की गई गतिविधियों से प्रदेश अध्यक्ष माननीय विष्णुदात शर्मा तथा भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डॉ.महेंद्र नाथ सिंह से पुष्पगुच दे कर भेंट की। कार्यक्रम का मंच संचालन उमाकांत दीक्षित द्वारा किया गया तथा बैठक का आभार संभाग सोशल मीडिया प्रभारी आलोक आहूजा जी ने किया। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments