G.NEWS 24 : CM डॉ. यादव ने किया स्व-सहायता समूहों के हितग्राहियों से संवाद

253 करोड़ की लागत से 73 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर...

CM डॉ. यादव ने किया स्व-सहायता समूहों के हितग्राहियों से संवाद

 

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को सिंगरौली से वर्चुअली कार्यक्रम में राज्य ग्रामीण एवं शहरी आजीविका मिशन कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों को 58 करोड़ 68 लाख रूपए के बैंक ऋण एवं आरएफ और सीआइफ फंड की राशि का सिंगल क्लिक से वितरण भी किया तथा प्रदेश भर के स्व-सहायता समूहों और योजनाओं के हितग्राहियों को संबोधित किया।

स्थानीय कार्यक्रम एवं सिंगरौली में आयेाजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सिटीसेंटर बालभवन में किया गया।  जहां स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के साथ बडी संख्या में स्व-सहायता समूहों और योजनाओं के हितग्राहियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संबोधन को सुना। इस अवसर पर मुखमंत्री डाॅ यादव ने सिंगरौली में 253 करोड़ की लागत से 73 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर उपायुक्त डाॅ प्रदीप श्रीवासतव उपस्थित रहे।

Reactions

Post a Comment

0 Comments