G.NEWS 24 : BJP मजदूरों को बर-गलाकर वोट हासिल कर लेती है : सुनील शर्मा

जैसी मिल मजदूरो के भुगतान की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन...

BJP मजदूरों को बरगलाकर वोट हासिल कर लेती है : सुनील शर्मा

ग्वालियर। सालो से बंद जैसी मिल मजदूरो के भुगतान की मांग को लेकर आज कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सुनील  शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने हजीरा चौराहे पर शाम 4:00 बजे से लेकर 6:00 बजे तक सांकेतिक धरना दिया और सरकार से मांग की गई कि जल्द से जल्द बंद पड़ी जेसी मिल मजदूरों के देनदारी का भुगतान किया जाए। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि जब-जब चुनाव आते हैं भाजपा मजदूर को वर्गलाकर वोट हासिल कर लेती है लेकिन जब मजदूरों के हितों की बात आती है तो भाजपा केवल दिखावा करती है। उन्होंने कहा कि बड़े दुख की बात है की  सालो से मिल बंद पड़ा हुआ है और जनप्रतिनिधियों को मजदूरों की कोई शुद् नहीं है। उन्होंने कहा कि शीघ्र मजदूरों के भुगतान करने का जो प्रस्ताव  कैबिनेट में  लंबित पड़ा हुआ है उसे शीघ्र निराकरण करे। 

कई दिनों से लंबित होना सरकार में बैठे जनप्रतिनिधियों की मजदूरों के प्रति उनकी उदासीनता दर्शाती है व इससे सिद्ध होता है कि भाजपा सरकार को मजदूरों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजदूरों की लड़ाई सड़कों पर लड़ती रहेगी जब तक कि मजदूरों की एक-एक पाई का भुगतान सरकार नहीं कर देती। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई को न्याय तरीके से लड़ने में भी कांग्रेस ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। धरने को वरिष्ठ नेता राम सिंह चौहान ,राजेंद्र नाती  इंटक के अध्यक्ष रतिराम यादव धनीराम खोईया ,जगदीश राय, हिमांशु कुलश्रेष्ठ, धर्मवीर राठौर जितेंद्र भदोरिया मेहरबान यादव  ओमप्रकाश दुबे अनिल शर्मा अजीत गोस्वामी अशोक तरेतिया डॉ एन के सिसोदिया पार्षद  धर्मेंद्र वर्मा मनोज राजपूत रामू कुशवाहा ने भी संबोधित किया। 

धरने में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष नवीन भटकारिया,पिंटू राजपूत,संतोष भारती,राजू भदोरिया,भीकॉम सिंह जादौन, भूपेंद्र राठौर,देशराज सिंह राजावत,राम खिलाड़ी सिकरवार,नवल सिंह राजपूत,रघुनाथ सिंह तोमर,अशोक बाथम,आकाश तोमर,रामसहाय तोमर,रामसेवक गुर्जर,बंटी पाली,सुनील गुप्ता,अशोक कश्यप,गगन गोस्वामी, राकेश उपाध्याय, मुन्नालाल खरे,रणवीर सिंह चौधरी, दीपेंद्र शर्मा, मनोज भाटे,, गजेंद्र आर्य शिवचरण कुशवाहा, नवीन भानु, कौशिक भानु, व्यास विकास शर्मा, अर्जुन सिंह चंदेल, उत्कर्ष शर्मा, सुरेश प्रजापति, लाला खजुआ, बच्चू सिंह राजपूत, सुरेंद्र सिंह रावत, रामलाल सेवर, राकेश सिंह राजपूत, बाबू सिंह कुशवाहा, चंदन भारती, भीकम जादौन, सोहेल खान, नितेश सिंह, योगेंद्र सिंह, कृष्णराज सिंह चौहान, विजय दिवाकर, हाकिम सिंह तोमर, आशिक उस्मानी, गोविंद सिंह राजपूत, आनंद बाजपेई, रविंद्र सिंह जादौन, राजेश शाक्य, सोहेल कुरेशी, चमन सिंह परमार, दीपक पचोरिया, पवन जैन, राजेश शाक्य, सोहेल कुरेशी, चमन सिंह परमार, पवन जैन, दीपक पचोरिया सहित सैकड़ो कांग्रेस जन और जेसी मिल के मजदूर विशेष रूप से उपस्थित रहे। धरने का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह भदोरिया और आभार पार्षद मनीष शर्मा मन्ना ने किया। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments