हम आपको एक ऐसे खूबसूरत देश के बारे में बताने वाले हैं, जहां जाते ही...
भारत का 1 हजार यहां 5 लाख में बदल जाएगा,लेकिन यहां डॉलर रखना जुर्म है !
आपके पास अगर विदेश घूमने के लिए ज्यादा बजट नहीं है तो चिंता मत कीजिए. आज हम आपको एक ऐसे खूबसूरत देश के बारे में बताने वाले हैं, जहां जाते ही आपका एक हजार भारतीय रुपया 5 लाख में बदल जाएगा. दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां घूमने का सपना सब देखते हैं. हम जिस देश की बात कर रहे हैं वो भी बेहद खूबसूरत है. इस देश का कल्चर इतना पुराना है कि आप सोच भी नहीं सकते.
दरअसल, हम ईरान की बात कर रहे हैं. ईरान में इस वक्त एक भारतीय रुपये की कीमत 507.22 ईरानियन रियाल है. यानी अगर आपके पास एक हजार भारतीय रुपया है तो वहां जाते ही ये पांच लाख ईरानियन रियाल में बदल जाएगा. अगर आप ईरान घूमने जा रहे हैं तो सिर्फ 50 हजार रुपये में लग्जरी तरीके से घूम सकते हैं. इतने पैसे में आप वहां के फाइव स्टार होटल में रुक कर एक से बढ़ कर एक चीजें खा कर और ढेर सारी शॉपिंग कर के भारत वापिस आ सकते हैं.
ईरान की मिठाइयां और वहां के सूखे मेवे पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं. इसके अलावा आपको ईरान में एक से बढ़ कर एक एंटीक चीजें मिल जाएंगी, जिन्हें भारत लाकर आप अपने घर की शोभा बढ़ा सकते हैं.
ईरान की हालत अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण इतनी खराब हुई. दरअसल, अमेरिका ने इस देश पर कई तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगाए हुए हैं. यही वजह है कि इस देश की आर्थिक हालत बेहद खराब है.
आपको बता दें अगर आप ईरान डॉलर लेकर जा रहे हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. दरअसल, ईरान में डॉलर रखना जुर्म है. अगर आपके पास वहां डॉलर मिलता है तो आपको इसके लिए सजा हो सकती है.


0 Comments