G News 24 : दुल्हन की विदाई पर हुई सोने के सिक्कों की बारिश !

 सिक्के  लूटते नजर आएं सूट-बूट पहने बाराती...

 दुल्हन की विदाई पर हुई सोने के सिक्कों की बारिश !

आज तक आपने शादियों में लोगों को सिक्के या फिर नोट उड़ाते हुए देखा होगा। विदाई के समय ये आम बात है लेकिन आज एक शादी में दुल्हन पर सोने का सिक्का लुटाते हुए एक शख्स नजर आ रहा है। शख्स ने इतने सिक्के लुटाए  मानो कोई शादी में सोने की बारिश कर रहा हो।

दुल्हन पर लुटाया गया सोना

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी के दौरान एक शख्स और एक महिला बीच में खड़ी दुल्हन पर सोने के सिक्के लुटा रहे हैं। दोनों को सोने के सिक्के लुटाते देख ऐसा लग रहा है कि जैसे सोना लुटाने का कोई कॉम्पिटिशन चल रहा हो। एक तरफ से महिला सोना लुटाते जा रही तो दूसरी तरफ से शख्स उसे कड़ी टक्कर दे रहा है। बीच में खड़ी दुल्हन मुस्कुरा रही है। वहीं, सूट-बूट पहने कुछ बाराती सोने के सिक्कों को लुटते हुए नजर आ रहे हैं।

लोगों ने इस हरकत को गलत बताते हुए कहा कि लोग इतना दिखावा क्यों करते हैं

खबर को लेकर तमाम लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। कई लोगों ने इस हरकत को गलत बताते हुए कहा कि लोग इतना दिखावा क्यों करते हैं। दुनिया में और लोग भूख से मर रहे हैं और ये सोने के सिक्के उड़ा रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने कहा- ये सोने के सिक्के उछालो लेकिन हमें बुलाकर उछालो। ऐसे ही कई अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया। 

Comments