G News 24 : 22 को आजाक्स मध्य प्रदेश भी हर्षोल्लास के साथ मनाएगा रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

 ग्वालियर आजाक्स कार्यालय पर 1100 दिए जलाकर की जाएगी श्री राम की स्तुति...

22 को आजाक्स मध्य प्रदेश भी हर्षोल्लास के साथ मनाएगा रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव  

ग्वालियर। श्री राम जन्मभूमि पर लगभग 500 वर्ष  के इन्तजार के बाद 22 जनवरी को नवनिर्मित श्री राम मंदिर में रामलाल की बाल स्वरूप मूर्ति की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस आयोजन को पूरा देश एक त्यौहार की तरह माना रहा है देश भर में दीपावली जैसी रौनक रहने वाली है तो भला ग्वालियर मध्य प्रदेश उस से पीछे रह सकता है। इस महापर्व में जहां ग्वालियर में विभिन्न संस्थाओं द्वारा धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं वहीं आजाक्स मध्य प्रदेश की ग्वालियर इकाई द्वारा कार्यालय पर 1100 दिए जलाकर और राम स्तुति साथ यह पर्व को मनाया जाएगा। 

आजाक्स के सदस्यों ने सभी अनुसूचित जातियों, जनजातियों के अधिकारीयों एवं  कर्मचारी वर्ग से आग्रह किया है कि वह इस दिन दीपावली की तरह अपने घरों को रोशनी से जग-मग  करें और अपने द्वार पर दीपक जलाएं। आजाक्स के पदाधिकारीयों  का कहना है कि जिस प्रकार श्री राम ने समूचे समाज को एक सूत्र में पिरोया था उसी प्रकार उनकी जन्म भूमि पर बन रहा मंदिर भी हिन्दुओं सहित सभी समाजों  को एक धागे में फिर होने का काम करेगा और यह सामाजिक समरस्ता  का केंद्र बनेगा।

हम सब को याद है कि जब भगवान श्री राम के मंदिर का शिलान्यास किया गया था तब भी अनुसूचित जाति से आने वाले महानुभाव कामेश्वर चौपाल ने  श्री राम मंदिर की पहली ईट रखी थी।  तब से लेकर आज तक श्री राम और उससे जुड़े संगठन में हिंदू समाज को एक जुट करने का कार्य किया।

आजाक्स ने समाज को एक संदेश भी दिया है, आजाक्स का कहना है कि लोग अनेक तरह की बातें करके आपको भटकाने या भ्रम उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे, उनकी बातों पर समाज को ध्यान नहीं देना है जैसा कि हमारे कर्मचारियों ने भी कहा है कि नकारात्मक बातों को अनदेखा करके इस ऐतिहासिक प्रसंग को अमर करने के लिए एक बार फिर दिवाली जैसी रौनक हमारे घरो-प्रतिष्ठानों मोहल्लों में होना चाहिए , समाज में सब प्रकार की बातें करने वाले लोग होते हैं लेकिन हमें उन पर ध्यान न देते हुए, राम को चुनना है हमें याद रखना चाहिए की राम जन-जन की आस्था का  केंद्र हैं इसलिए राम के साथ जुड़े।

प्रेस वार्ता के दौरान अजाक्स के प्रदेश महासचिव अतर सिंह जाटव,प्रदेश कार्यालय ऑडिटर  वृंदावन लुड़ेले , प्रांतीय संयुक्त सचिव रामनरेश विमल,  प्रदेश महासचिव महेंद्र कौशल, संभागीय अध्यक्ष अनिल मेवाफरोस ,प्रदेश सचिव  पप्पू सिंह परिहार , जिला अध्यक्ष ग्वालियर मनोहर कटिहार कटारिया ,आरबीएस कटारिया आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments