G News 24 : राम बनो प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सुरेश सम्राट सहित होंगे तीन सदस्य

 21 को प्रतियोगिता के बाद विजेता पतिभागियों को 23 जनवरी को मिलेंगे पुरस्कार...

राम बनो प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सुरेश सम्राट सहित होंगे तीन सदस्य

ग्वालियर। संकट मोचन हनुमान बालाजी धाम मंदिर गोलपाड़ा 21 जनवरी को होने वाली राम बनो प्रतियोगिता के लिए तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल का चयन कर लिया गया है। इसमें वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार सुरेश सम्राट सहित धार्मिक कलाकार राम उपाध्याय एवं वेल फाउंडेड हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य डा श्रीमती रीना तोमर शामिल रहेंगी। उक्त जानकारी बालाजी महाराज के चरण सेवक जगबीर दास ने दी। 

उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को  प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। उसी के उपलक्ष में संकट मोचन मंदिर समिति द्वारा 21 जनवरी रविवार को दोपहर 12:00 बजे राम बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भगवान राम का स्वरूप धारण करने वाले प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणी के पुरस्कार देना घोषित किया है। 21 जनवरी को जो प्रतियोगी राम बनकर प्रतियोगिता में भाग लेंगे उनमें श्रेष्ठ जांचने-परखने हेतु निर्णायक मंडल बनाया गया है। इसके प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार श्री सुरेश सम्राट जी होंगे। उनके साथ शहर के धार्मिक कलाकार राम उपाध्याय जी एवं वेल फाउंडेड हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य डा श्रीमती रीना तोमर होंगी। प्रतियोगिता में विजेता प्रतियोगियों को मंगलवार 23 जनवरी दोपहर 12 बजे पुरस्कार वितरण किया जायेगा एवं समिति द्वारा शहर के वरिष्ठ एवं ऊर्जावान पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा। 

इसके साथ ही राम मंदिर निर्माण में कोई विघ्न न आए इसके लिए चल रहे हवन-यज्ञ में 22 जनवरी को पूर्णाहूति दी जाएगी। चूंकि यज्ञ शुरू होने के साथ ही मंदिर के चरणसेवक द्वारा घोषणा की गई ​थी कि जिस दिन अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हो जायेगा और उसमें रामलला विराजमान होंगे उसी दिन यहां भी यज्ञ में पूर्णाहूति दी जाएगी। अब यह अवसर पर आ गया है इसलिए संकट मोचन समिति तीन दिवसीय महोत्सव के साथ इसका समापन करने जा रही है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments