G News 24 : चार दिनों से फ्रांस में फंसे 300 भारतीयों को लेकर विमान पहुंचा मुंबई

 मानव तस्करी के शक में फ्रांस की राजधानी पेरिस में रोक लिया गया था...

चार दिनों से फ्रांस में फंसे 300 भारतीयों को लेकर विमान पहुंचा मुंबई 

मुंबई । मानव तस्करी के शक में चार दिनों से फ्रांस में फंसा हुआ विमान मंगलवार को मुंबई पहुंच गया है। खास बात है कि विमान में 300 से ज्यादा यात्री सवार हैं, जिनमें अधिकांश भारतीय हैं। विमान को चार दिनों तक फ्रांस की राजधानी पेरिस में रोक लिया गया था। रविवार को ही अधिकारियों ने विमान को दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी थी, जिसके बाद सोमवार को पेरिस से रवाना हुआ था।

खबर है कि एयरबस A340 मंगलवार सुबह करीब 4 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा है। विमान ने फ्रांस के वैट्री एयरपोर्ट से देर रात करीब 2 बजकर 30 मिनट पर उड़ान भरी थी। रोमानिया की कंपनी का यह विमान यात्रियों को लेकर निकारागुआ जा रहा था। विमान ने दुबई से उड़ान भरी थी। मानव तस्करी के शक में विमान को रोका गया था।

Reactions

Post a Comment

0 Comments