शादी समारोह के दौरान सड़क पर गंदगी फैलाई तो...
रोड पर गंदगी फैलाई तो भरना पड़ा ₹2000 का जुर्माना
ग्वालियर। शादी समारोह के दौरान वार्ड 48 में आयोजनकर्ताओं ने सड़क पर गंदगी फैला दी। इसके चलते नगर निगम के अधिकारियों द्वारा आयोजन करता पर 2000 रूपये का जुर्माना लगाया गया।
नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह के निर्देशन में नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गंदगी करते पाए जाने वालों पर नगर निगम द्वारा जुर्माना अधिरोपित किया जा रहा है ।
वार्ड क्रमांक 48 स्थित विवाह समारोह स्थल के बाहर सड़क पर आयोजनकर्ताओं ने गंदगी एवं कचरा फैला दिया था। सुबह नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी श्री अनुज शर्मा, एएचओ अर्जुन दास , जेडएचओ रामचंद्र धौलपुरिया एवं डबल्यूएचओ श्री राजेंद्र घई ने आयोजनकर्ता से 2000 रूपये जुर्माना वसूला।










0 Comments