G.NEWS 24 : नए परिषद भवन के लिए सभापति एवं निगम आयुक्त ने किया स्थल निरीक्षण

बढ़ते सीमा क्षेत्र एवं जनप्रतिनिधियों की संख्या को देखते हुए...

नए परिषद भवन के लिए सभापति एवं निगम आयुक्त ने किया स्थल निरीक्षण

ग्वालियर। नगर निगम के बढ़ते सीमा क्षेत्र एवं जनप्रतिनिधियों की संख्या को देखते हुए नए परिषद भवन के निर्माण हेतु आज बुधवार को सभापति मनोज सिंह तोमर के साथ नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने मोती महल स्थित नगर निगम की नर्सरी की जगह का अवलोकन किया तथा नए परिषद भवन के निर्माण की संभावना को लेकर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान सिटी प्लानर पवन सिंघल, अमित गुप्ता, पार्क अधीक्षक मुकेश बंसल आदि उपस्थित रहे।

Reactions

Post a Comment

0 Comments