नई पदस्थापना की शुभकामनाएं देते हुए...
जिले से स्थानांतरित हुए निरीक्षकों को एसपी ने दी विदाई
ग्वालियर। बुधवार को पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार ग्वालियर में ग्वालियर जिले से स्थानांतरित हुए 26 पुलिस निरीक्षकों को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर राजेश सिंह चंदेल की उपस्थिति में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) ऋषिकेश मीणा अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) राजेश दंडोतिया, अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) गजेन्द्र सिंह वर्धमान, अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जयराज कुबेर, सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया, सीएसपी विश्वविद्यालय रत्नेश सिंह तोमर, सीएसपी ग्वालियर संदीप मालबीय, डीएसपी यातायात नरेश बाबू अन्नोटिया, रक्षित निरीक्षक ग्वालियर सत्यप्रकाश मिश्रा तथा ग्वालियर जिले से स्थानांतरित हुए निरीक्षकगण एवं अन्य पुलिस अधिकारी रहें।
ग्वालियर जिले से स्थानांतरित हुए निरीक्षकों के विदाई समारोह में एसपी ग्वालियर ने स्थानान्तरित हुए सभी पुलिस अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी अच्छे पुलिस अधिकारी हैं और सभी ने हमेशा टीम भावना के साथ अच्छे से अच्छा करने की लगातार कोशिश की हैं। अति. पुलिस अधीक्षक शहर(मध्य/यातायात) ऋषिकेश मीणा ने भी स्थानांतरित हुए निरीक्षकों की कार्यकुशलता को सराहा। विदाई समारोह में उपस्थित निरीक्षकों ने अपने कार्यकाल के अनुभवों को भी साझा किया। विदाई समारोह के अंत में एसपी ग्वालियर द्वारा सभी निरीक्षकगणों को नवीन पदस्थापना की बधाई देते हुए फूल माला पहनाकर विदाई दी।


0 Comments