G.NEWS 24 : काशी बाबा मंदिर विकास हेतु पहली किस्त के रूप में 3278000 रूपए हुए मंजूर

राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह ने जताया मुख्यमंत्री का आभार...

काशी बाबा मंदिर विकास हेतु पहली किस्त के रूप में 3278000 रूपए हुए मंजूर

ग्वालियर। ग्वालियर जिले में बेहट स्थित पवित्र स्थल काशी बाबा के सौंदर्यीकरण के लिए राज्य शासन के पर्यटन विभाग द्वारा 32 लाख 78 हजार रूपए की राशि की धनराशि मंजूर की गई है। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह के प्रयासों से यह धनराशि स्वीकृत हुई है। ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित इन स्थलों का धार्मिक मान्यताओं का ध्यान रखते हुए पर्यटन स्थल के रूप में विकास व सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इन स्थलों के विकास व सौंदर्यीकरण कार्यों के लिये पहले चरण में स्वीकृत राशि के कार्यों की टेण्डर प्रक्रिया प्रचलन में है।

पर्यटन विभाग ने काशीबाबा मंदिर बिल्हारा के लिये पहली किस्त के रूप में 32 लाख 78 हजार रूपए की राशि जारी की गई है। काशी बाबा मंदिर स्थल को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए धनराशि मंजूर होने पर काशी बाबा देवस्थान ट्रस्ट बेहट के महामंत्री जवाहर प्रजापति ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार भारत सिंह कुशवाह जी का आभार व्यक्त किया है। 

आभार व्यक्त करने वालों में भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एवं काशी बाबा देवस्थान ट्रस्ट के महामंत्री जवाहर प्रजापति, खुशाली राम प्रजापति, दुर्गा प्रसाद पहाड़िया प्रहलाद प्रजापति नारायण प्रसाद टेहटवार, विक्रम प्रजापति, पुत्तू प्रजापति बलराम प्रजापति, सियाराम गोले, आदराम प्रजापति, होतम प्रजापति, मातादीन प्रजापति गोहद, रामबाबू प्रजापति, रामहेत प्रजापति एवं रामोतार प्रजापति मुरैना, हरज्ञान प्रजापति शिवपुरी, नवल प्रजापति सरपंच श्योपुर, वेदराम मास्टर डबरा, जमुना प्रसाद प्रजापति दतिया, महेश प्रजापति जोरा, रवि गोले अंबाह, हरचरण प्रजापति, पूरन प्रजापति मालनपुर, भारत प्रजापति रमौआ, सटोलाराम प्रजापति आदि शामिल हैं।

Comments