हिन्दु महासभा करेगी चरणबद्व आन्दोलन…
भक्तो की आवाज है मन्दिर निर्माण पूरा हो : डॉ. भारद्वाज
ग्वालियर। भाजपा प्रशासन के दमन के आगे हिन्दुमहासभा नही झुकेगी, देश की आजादी के लिए हिन्दू महासभा ने काग्रेस से ज्यादा बडा योगदान दिया था। शिवराज सिंह चौहान घोषणा मुख्यमत्री है जिन्होने मध्यप्रदेश को पाच गुना अधिक विदेशी कर्ज मे डुबो दिया।आज कर्ज का व्याज देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार कर्ज पर कर्ज लेकर पुन: गुलामी की ओर ढकेला जा रहा है। सकल हिन्दु समाज को वोटो के लिए भाजपा फूट डालो - राज करो ब्रिटिश शासको के पदचिन्हों पर चल रही है। शिवराज सिंह को काग्रेस से नही भाजपा की गुटबाजी ओर आम आदमी पार्टी की प्रदेश मे धमाकेदार एंट्री से घबराहट है।
अयोध्या मे श्रीराम मन्दिर तैयार है, लेकिन ग्वालियर मे लाखो भक्तो की आस्था का केन्द्र भगवान श्री अचलनाथ मन्दिर का निर्माण भाजपा के जिला प्रशासन ने भक्तो का लाखो रूपया न्यास के खाते मे जमा होने के बाद भी ठेकेदार ने महिनों से बन्द किया। हिन्दू महासभा ने आवाज उठाई तो तीन थानो मे हिन्दू महासभाईयो को दो केन्द्रीय मन्त्रियो , सीएम ने नजरबन्द करा दिया। हम गान्धी वादी नही, सावरकर वादी है इससे हम भयभीत नही होने वाले जीवन भर हिन्दुओ ओर हिन्दु धर्म के लिए सघर्ष करेगे। ग्वालियर का प्रसिद्व कोटेश्वर मन्दिर के समीप चामुण्डा धाम पर सिन्धिया स्टेट के समय की बाबडी बनी है जिसकी बाउन्डी नही है उसकी चारो ओर दीवार हो, श्री अचलेश्वर मन्दिर का निर्माण पूरा हो। इसकी माग को लेकर हिन्दू महासभा ने जिला प्रशासन,ऊर्जा मन्त्री मुख्यमन्त्री को माग पत्र देने के बाद भी कार्य नही हुआ।
ग्वालियर मे 23 जून को गृह मन्त्री, प्रभारी मन्त्री,ऊर्जा मन्त्री थे, हिन्दु महासभाईओ ने ऊर्जा मन्त्री के विधानसभा क्षैत्र मे प्रदर्शन किया। थानो मे नजरबद किऐ हिन्दु महासभाई उसके बाद भी 24 जून को दोपहर 3 बजे सीएम का काले झन्डे लगाकर विरोध प्रकट किया है। काशी विश्वनाथ पर रूद्राभिषेक का 3000/ रूपये शुल्क,उज्जैन महाकाल लोक मे शुल्क नही लेना चाहिए। उपरोक्त जानकारी पत्रकारो से चर्चा के दौरान हिन्दू महा सभा के राष्टीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज ने कही। पत्रकार वार्ता मे सभागीय महिला प्रवक्ता अर्चना सिह चौहान,जिला उपाध्यक्ष रामकिशन राठौर, जिला प्रवक्ता आनन्द माहौर,धर्मैन्द्र बरेलिया, कल्पना जादौन उपस्थित थे।
हिन्दु महासभा करेगी चरणबद्व आन्दोलन -
• 26 जून सोमवार को हिन्दुमहासभा ने हर घर मे मन्दिरो के लिए ॐ नम: शिवाय का जाप करने का आग्रह किया है। श्री अचलेश्वर महादेव,गुप्तेश्वर महादेव मन्दिर, चकलेश्वर महादेव मन्दिर,जलाल खा की गोल मन्दिर,चामुण्डा धाम कोटेश्वर मन्दिर पर हिन्दु महासभाई भक्तो के साथ ॐ नम: शिवाय का जाप करेगे।
• 27 जून को गुप्तनवरात्रि की नवमी पर चामुण्डा धाम कोटेश्वर मन्दिर पर सायकाल 6-00 बजे सैकडो महिलाओ द्वारा भजन होगे।
• 2 जुलाई को सासद के निवास पर शंख,झाल,डोल,मजीरो को हिन्दुमहासभाई बजाकर सोते हुऐ ग्वालियर के सासद जगाऐगी।
• 3 जुलाई से 28 अगस्त तक हर सोमवार को भगवान शिवजी का जलाभिषेक कर श्री अचलेश्वर मन्दिर निर्माण शुरू एव चामुण्डा धाम कोटेश्वर पर बाउन्डी होने तक हिन्दू महासभा आन्दोलन जारी रखेगी।
0 Comments