प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि गुप्ता एवं उनकी पूरी टीम आगामी चुनाव को लेकर…
आम आदमी पार्टी में कार्यकर्ताओं का जोश हाई है
ग्वालियर l आप की प्रसिद्ध नेत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि गुप्ता आगामी चुनाव को लेकर काफी मेहनत करते हुए दिखाई दे रही है। बीते दिनों युवाओं के बीच लोकप्रिय ललित जायसवाल ने ग्वालियर जिला अध्यक्ष यूथ विंग का पदभार संभाला और उनके आने से पार्टी में कार्यकर्ताओं का जोश दोगुना हो गया है। आज जिलाध्यक्ष(यूथ विंग) ललित जायसवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ग्वालियर ने विशाल बाइक रैली निकाली।
राजनीतिक पंडितों का कहना है कि यह बाइक रैली प्रदेश में आम आदमी पार्टी के वर्चस्व को अधिक मजबूत करेगी एवं ग्वालियर में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता में बढ़ोतरी करेगी। बाइक रैली के बारे में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि गुप्ता बताती है कि, "माननीय केजरीवाल जी के नेतृत्व में हम मध्य प्रदेश में बहुमत के साथ मजबूत सरकार बनाने जा रहे हैं ग्वालियर में AAP की बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी बेचैन एवं विचलित है।
जनता हमारे साथ है और इस बात में कोई दो राय नहीं है। आज की बाइक रैली हमारे लिए विशेष स्थान रखती है क्योंकि आज हमें इसके जरिए जनता जनार्दन के दर्शन एवं उनसे सकारात्मक संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआl
रैली में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रुचि गुप्ता प्रदेश प्रवक्ता प्रदेश प्रवक्ता भानु सिंह परिहार ग्वालियर जिला अध्यक्ष अमित शर्मा ग्वालियर ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुमित पाल यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष विक्रम लोधी यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा कुशवाहा ओपी उपमन्यु भगवान सिंह कुलदीप बाथम शैलेंद्र भदोरिया मनीष शर्मा भूपेंद्र किरार रवि जादौन रवि माहौर शुभम पाल आशीष सक्सेना अभिषेक चौरसिया यतेंद्र राठौर दिलशाद खान मयूर घाटगे जितेंद्र घाटगे ऋषभ जायसवाल संकेत वंश दारा सिंह सुनील पचौरी पवन गोस्वामी युसूफ कुरैशी अमित पचौरी मार्क जैकब नेहा घाटगे बरखा संकवार आदि उपस्थित रहे l


0 Comments