MP चुनाव में महाकाल बनेंगे मुद्दा !
महाकालेश्वर मंदिर में सशुल्क दर्शन पर घिरी सरकार
मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में जब से महाकाल महालोक साकार हुआ है, तब से श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में जाने से लेकर भस्मारती में भाग लेने तक के लिए सशुल्क व्यवस्था लागू की गई है, इसे लेकर संत समाज और आम श्रद्धालु नाराज हैं।
उन्होंने शुल्क दर्शन व्यवस्था को तत्काल बंद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को पत्र लिख दिए हैं। इतना ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया और उज्जैन उत्तर के बीजेपी विधायक पारस जैन ने भी मंदिर दर्शन के लिए शुल्क वसूले जाने को लेकर आपत्ति जताई है। पारस जैन ने कहा कि मैं जनप्रतिनिधि हूं। मैं तो चाहता हूं कि सरकार सभी श्रद्धालुओं को छूट दे। किसी से कोई शुल्क न वसूले। तो वहीं, प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि- बाबा महाकाल के दर्शन पर शुल्क लेना महापाप है।


0 Comments