G.NEWS 24 : संभवतः सिंधिया राज्यसभा से इस्तीफा देकर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं !

ज्योतिरादित्य सिंधिया दे सकते हैं इस्तीफा…

संभवतः सिंधिया राज्यसभा से इस्तीफा देकर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं !

भाजपा के अपुष्ट सूत्र बताते है कि आलाकमान ने उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने को कहा है। सीट का चयन सिंधिया को खुद करना है। सिंधिया संभवतः गुना-शिवपुरी से लोकसभा चुनाव एक बार फिर लड़ सकते है। पिछला चुनाव वह यही से हार गये थे। तब सिंधिया कांग्रेस से थे और उन्हें भाजपा के डा. केपी यादव ने हरा दिया था। 

सिंधिया के लिये विकल्प के तौर पर ग्वालियर सीट भी है। जबकि मुरैना से केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर चुनाव लड़ते है। वहीं ग्वालियर से वर्तमान में विवेक शेजवलकर सांसद है। लेकिन आजकल राजनीतिक गलियारों में एक चर्चा जोर पकड़ रही है कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस्तीफा दे सकते है। सूत्रों की माने तो संभवतः सिंधिया राज्यसभा से इस्तीफा देकर लोकसभा चुनाव लड़ सकते है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments