G.NEWS 24 : नगर निगम कमिश्नर की पहल पर मीडिया कार्यशाला हुई

ग्वालियर को स्वच्छता में नंबर 1 बनाने के लिए...

नगर निगम कमिश्नर की पहल पर मीडिया कार्यशाला हुई

ग्वालियर। स्वच्छता को हमें अपनी आदत में बदलना होगा, स्वच्छता में ही ईश्वर का वास हैं। हम, हमारा घर, हमारा शहर, हमारा प्रदेश और हमारा राष्ट्र स्वच्छ होगा। तभी हम सभी स्वस्थ और खुशहाल रह सकेंगे। अब हमें अपने ग्वालियर शहर को स्वच्छता रैंकिंग में टाप पर लाने के लिये मिल जुलकर प्रयास करने होंगे। उक्त उदगार आज जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने स्वच्छता के उपर मीडिया कार्यशाला में व्यक्त किये। मीडिया कार्यशाला का आयोजन नगर निगम ग्वालियर की ओर से किया गया था। कार्यशाला की अध्यक्षता नगर निगम कमिश्नर हर्ष सिंह ने की। 

जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में ग्वालियर को प्रथम स्थान पर लाने के लिये आप सभी के सुझाव भी आवश्यक है। हम सबको मिलकर स्वच्छता के लिये कदम बढ़ाने होंगे। हमे यह संकल्प लेना होगा कि पहला सफाई अभियान हम अपने घर, गली, मौहल्ले से ही शुरू करें, हमारा प्रयास यह होना चाहिये कि हम सुधरेंगे जग सुधरेगा। निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने मीडिया कार्यशाला में निगम के प्रयासों की जानकारी दी।

 उन्होंने कहा कि हमारे प्रयास में यदि आप सबकी भागीदारी भी सुनिश्चित हो जाये तो वह दिन दूर नहीं जब हम स्वच्छता में टाप पर न हो। हर्ष सिंह ने कहा कि हम शहर में साफ सफाई व हरियाली बढ़ाने के लिये भी प्रयास कर रहे हैं। वहीं पत्रिका के संपादक नितिन त्रिपाठी ने भी स्वच्छता के लिये सामूहिक प्रयासों की बात की। जबकि नईदुनिया के संपादक वीरेन्द्र तिवारी ने कहा कि स्वच्छता अभियान में लगे सफाई कर्मियों को भी हमे पूरा सम्मान देकर काम करना होगा, क्योंकि सफाई के वहीं मुख्य धुरी हैं।

वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल, देवश्री माली ने भी स्वच्छता अभियान की सफलता के लिये विभिन्न सुझाव रखे। सत्ता सुधार के संपादक विनय अग्रवाल ने भी सामूहिक भागीदारी सहित सामाजिक व स्वयंसेवी संस्थाओं से भी सहयोग लेने का सुझाव रखा। मीडिया कार्यशाला में पत्रकार कविता मांढरे, शाहनवाज खान, राजेश अवस्थी लावा, रवि यादव ,गजेन्द्र इंगले, ममता बघेल, गीता पांडे, विजय पांडे, संजय भक्त भारद्वाज, संजय शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यशाला का संचालन डा प्रदीप श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर उपायुक्त अमरसत्य गुप्ता, जनसंपर्क  अधिकारी मधु शोालापुरकर, हितेन्द्र भदौरिया,  अजय मिश्रा, संजय त्रिपाठी आदि भी उपस्थित थे।

Reactions

Post a Comment

0 Comments