ग्वालियर पूर्व विधानसभा में...
विधायक प्रीमियर लीग 4 जून से, खिलाडियों को लाखों मिलेगा नकद इनाम
ग्वालियर। क्रिके प्रतिभाओं को सामने लाने व खेलों को बढ़ावा देने के लिये ग्वालियर पूर्व विधानसभा में विधायक प्रीमियर लीग टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट 4 जून से एमएलबी कालेज मैदान में शुरू होगा। यह दूधिया रोशनी में खेला जायेगा और इसमे 200 टीमों के भाग लेने की संभावना हैं। टूर्नामेंट में पूर्व विधानसभा के 19 वार्डों की टीमें शिरकत करेंगी। उक्त जानकारी आज एक पत्रकारवार्ता में विधायक डा. सतीश सिंह सिकरवार ने बताया कि विजेता टीम को एक लाख रूपये, उपविजेता टीम को 71 हजार रूपये एवं तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 51 हजार रूपये का नगद पुरूस्कार दिया जायेगा। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 21 हजार रूपये दिये जायेंगे एवं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर को 11-11 हजार रूपये का नगद पुरूस्कार दिया जायेगा।
इसके साथ ही सभी टीमों को आयोजन समिति द्वारा टी-शर्ट प्रदान की जायेगी। टूर्नामेंट का शुभारंभ 4 जून को शाम 7 बजे एमएलबी मैदान पर होगा। टीम के फार्म 30 मई तक ललितपुर कालोनी स्थित कार्यालय शंकर चैक लश्कर पर जमा होंगे। फार्म जमा करने का समय प्रातः 10.30 से शाम 5 बजे तक रहेगा। डा. सिकरवार के अनुसार टूर्नामेंट नाकआउट आधार पर खेला जायेगा, प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी एवं एक कोच रहेगा, प्रत्येक मैच 8-8 ओवर का खेला जायेगा, प्रत्येक टीम को निश्चित समय पर ग्राउण्ड पर पहुंचना अनिवार्य है देरी की स्थिति में विपक्षी टीम को वाकआवर दिया जायेगा, प्रत्येक मैच में किसी भी परिस्थिति में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार अम्पायर और आयोजन समित के पास सुरक्षित रहेगा, खिलाड़ी का 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा का निवासी होना अनिवार्य हैं, प्रत्येक खिलाड़ी को अपने आधारकार्ड या वोटरकार्ड या ड्रायविंग लायसेंस में से किसी भी एक परिचय पत्र की छायाप्रति प्रवेश फार्म के साथ संलग्न करना अनिवार्य हैं।
इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ी की आयु कम से कम 18 वर्ष होना अनिवार्य है। इस टूर्नामेंट में कलर टी-शर्ट आयोजकों की तरफ से दी जायेगी उसके साथ खिलाड़ी को लोवर एवं स्पोर्ट सूज पहनकर खेलना अनिवार्य हैं। मैच के दौरान प्रत्येक टीम के खिलाड़ियों की स्वल्पाहार की व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की जायेगी। टूर्नामेंट के प्रवेश फार्म में सभी खिलाड़ी अपना फोटो संलग्न करेंगे उस फोटो में तारीख नीचे डली होनी अनिवार्य हैं। इन नियमों का पालन करते हुये अपनी टीम का इस टूर्नामेंटब् में प्रवेश करायें। प्रत्येक मैच में दर्शकों के लिये आकर्षक लक्की ड्रा निकाले जायेंगे। प्रत्येक पारी का 5वां ओवर व्हीपीएल सुपर ओवर के नाम से जाना जायेगा। उक्त ओवर में जितने भी रन बनेंगे उसके दुगने रन टीम खाते में जोडे जायेंगे।


0 Comments