बच्चों ने चित्रों के माध्यम से बताया कि…
स्वच्छता ही हमारा कर्म, स्वच्छता ही हमारा धर्म
ग्वालियर l स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के तहत नगर निगम ग्वालियर द्वारा आमजनों को जागरुक करने एवं बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए स्कूली बच्चों की स्वच्छता ही हमारा कर्म स्वच्छता ही हमारा धर्म विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन गांधी प्राणाी उद्यान चिडिया घर में मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में विजयी प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र एवं पुरूस्कार तथा अन्य सभी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किये गए।
नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह के निर्देश पर गांधी प्राणाी उद्यान के प्राकृतिक वातावरण में आयेाजित चित्रकला प्रतियोगिता में जिसमे 55 स्कूलों के 160 बच्चो ने भाग लिया। कार्यक्रम उपरांत सभी को स्वच्छता की शपत दिलवाई गई। प्रतियोगिता में बच्चों की श्रेष्ठ चित्रकला का चयन कर पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम मैं उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता, मुख्य स्वास्थ अधिकारी वैभव श्रीवास्तव, कार्यक्रम प्रभारी गौरव परिहार, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से बी. के. शर्मा उपस्थित थे। निर्णायक के रूप में श्रीमती शोभा सक्सेना नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित उपस्थित रही।
इन बच्चों को किया गया पुरस्कृत
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रायमरी कक्षा एक से पांच तक में प्रथम सेाहम सक्सेना, द्वितीय सुयश एवं तृतीय भानवी सिंह, प्रोत्साहन दिव्यांश बरैया, सानवी आर्य।
मिडिल कक्षा 6 से 8 तक में प्रथम नमन कोठारी, द्वितीय चेतना कुशवाह, तृतीय चंचल कुशवाह एवं प्रोत्साहन रवि शाक्य। हायर गु्रप कक्षा 9 से 12 तक में प्रथम कशिका कुशवाह, द्वितीय पियुष करौसिया, तृतीय हिमांशी मौर्य एवं प्रोत्साहन अभिलाषा अनुरागी को दिया गया।


0 Comments