G News 24: धर्म का जीवन में बहुत महत्व : विधायक घनश्याम सिंह

ग्राम बिसोर में भागवत कथा में शामिल हुए सेंवढ़ा विधायक 

 धर्म का जीवन में बहुत महत्व: विधायक घनश्याम सिंह 

दतिया। धार्मिक ग्रँथ हमारे सनातन धर्म और पुरातन संस्कृति के वाहक हैं। व्यक्ति जब कष्ट और परेशानियों से घिर जाता हैं, तब धार्मिक ग्रँथ हमें अवसर देते है, रास्ता ढूढ़ने का, हमारा मार्गदर्शन करते हैं। धार्मिक कथाओं का ज्ञान अमृत व्यक्ति को ईश्वर द्वारा स्थापित मूल्यों व जीवन आदर्शों को समाज के बीच प्रस्तुत करता है। ताकि लोग सनातन धर्म और संस्कृति को अंगीकार कर अपना जीवन सफल बनाएं।  

श्री सिंह ने आगे कहा कि भौतिक सुख छोड़ धर्म के सानिध्य से व्यक्ति का  कल्याण संभव हैं। व्यक्ति के जीवन में धर्म का बहुत महत्व है। वर्तमान भौतिक युग में  हर व्यक्ति प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ने तथा सुख-सुविधाओं को प्राप्त करने में भटक जाता हैं। तब धार्मिक ग्रँथ ही हमें संवल प्रदान कर सही मार्ग दिखाते हैं।  उन्होंने आगे कहा कि आप सभी ज्ञान रूपी गंगा में डुबकी लगा रहे हैं, इसका  लाभ अवश्य मिलेगा।

 उन्होंने भागवताचार्य पंडित विशम्भर दयाल शास्त्री जी को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर कथा पारीछत प्रेमा देवी- मुरारी वघेल, पार्वती देवी, ओमवती मुन्नालाल फौजी, सुखदेवी गोविंद दास सिंह, राजेंद्र नोनेरिया, उधम सिंह बाबा, कमलेश प्रजापति, अवधेश प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्यों ने विधायक श्रीसिंह का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

Comments