G News 24:आम आदमी पार्टी ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष का किया पुतला दहन

 भाजपा सांसद व कुश्ती संघ अध्यक्ष का ...

आम आदमी पार्टी ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष का किया पुतला दहन 

ग्वालियर l महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण करने बाले भाजपा सांसद व कुश्ती संघ अध्यक्ष के खिलाफ जंतर मंतर पर धरना दे रहे भारतीय पहलवानों के धरने के बाद मामला दर्ज हुया लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व मे संपूर्ण भारत मे पुतला दहन किया गया l इसी कड़ी में ग्वालियर में भी फूल बाग पर कुश्ती संघ अध्यक्ष का पुतला दहन किया l 

पुतला दहन में  मुख्य रुप से जिला अध्यक्ष अमित शर्मा  प्रदेश महासचिव रोहित गुप्ता  प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता रुचि गुप्ता शैलेंद्र भदौरिया एवं अन्य पदाधिकारी शामिल रहे l इस मामले को लेकर डा रूचि गुप्ता का कहना है कि महिलाओं के सम्मान में आम आदमी पार्टी मैदान में है l

Reactions

Post a Comment

0 Comments