G News 24: गांजा तस्करी करते हुए 3 आरोपियों को दबोचा

 थाना देहात पुलिस को बड़ी कामयाबी...

 गांजा तस्करी करते हुए 3 आरोपियों को दबोचा

मुरैना। एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना देहात पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 45 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देहात पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक होंडा सिटी कार में तस्करों द्वारा भारी मात्रा में गांजा लाया जा रहा है। 

पुलिस ने मुखबिर की सूचना को आधार माना और तत्काल कार्रवाई करते हुए होंडा सिटी कार से 7,50000 रू कीमत का 45 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रवीण सिंह चौहान, उप निरीक्षक संतोष बाबू गौतम, उप निरीक्षक सुखदेव सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक सुनील कुमार,  आरक्षक संजय गुर्जर, रवि कांत शर्मा, विजय पाल गुर्जर, मुनेंद्र सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह तोमर, ऋषिकेश भदौरिया, धर्मेंद्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



Comments