आदिवासी परिवारों को साथ लेकर मंत्री भारत सिंह कुशवाह का किया घेराव
शिवराज सरकार सिर्फ़ झूठ और नौटंकी से ही सरकार चला रही है: मनीक्षा तोमर
ग्वालियर । भाजपा सरकार के राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह के समर्थक पूर्व सरपंच के इशारे पर आदिवासियों को बेघर करने पर आमादा मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने अपने समर्थकों के कहने पर 20 अप्रैल को आदिवासियों की झोपड़ियां प्रशासन से कहकर तुड़वा दी गई । जिसके विरोध में आम आदमी पार्टी ने कल सभी आदिवासी परिवारों के साथ मंत्री भारत सिंह कुशवाह के गांधी रोड पर स्थित सरकारी बगले का घेराव किया और ज्ञापन दिया ।
आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग मनीक्षा सिंह तोमर ने कहा कि “शिवराज सरकार सिर्फ़ झूठ और नौटंकी से ही सरकार चला रही है”। एक तरफ आदिवासी लोगों को विस्थापित बात करती है ये सरकार और दूसरी तरफ उनके घर तोड़ देती है । आम आमदी पार्टी ने मंत्री भारत सिंह कुशवाह को ज्ञापन देकर सभी आदिवासी महिलाओं के जिन परिजनों को गिरफ्तार किया गया है उन लोगो पर मुकदमे हटाने की मांग की है और सभी परिवारों को जल्द से जल्द पट्टे दिए जाएं ।
इस गलत कार्यवाही को अंजाम देने वाले पुलिस प्रशासन पर उचित कारवाही की जाए। भारत सिंह कुशवाह ने सभी को आज शाम तक कारवाही हो ऐसा आश्वासन दिया है। इस ज्ञापन में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग) मनीक्षा सिंह , प्रदेश महासचिव रोहित गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग विक्रम लोधी,जिला अध्यक्ष शहरी अमित शर्मा , जिला अध्यक्ष ग्रामीण सुमित पाल अन्य साथी भी मौजूद रहे ।


0 Comments