कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत...
सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के नए मुख्यमंत्री !
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है. नतीजों के बाद से ही मुख्यमंत्री पद को लेकर बैठकों का दौर चल रहा था. राजधानी शिमला में एक लंबी बैठक के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री चुन लिया गया है. विधायक दल की बैठक में सभी की राय से सुक्खू के नाम पर मुहर लगा दी गई.
सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार यानी 11 दिसंबर की सुबह हिमाचल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. इसके साथ ही मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल के उप मुख्यमंत्री पर की शपथ लेंगे. बता दें कि इससे पहले कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सीएम की रेस में आगे चल रही थीं, लेकिन शनिवार की दोपहर आते-आते सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम आगे चलने लगा.
हिमाचल की कुल 68 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 40 सीटें मिली हैं, वहीं इसके मुकाबले बीजेपी को 25 सीटें हासिल हुईं. इसके अलावा 3 सीटों पर निर्दलीय जीते. कांग्रेस ने हिमाचल के लिए ना तो चुनाव से पहले किसी नेता को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया था और ना ही बाद में सीएम पद के लिए नाम का ऐलान किया था. लेकिन अब सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के अगने मुख्यमंत्री होंगे.
0 Comments