विजय घाट दौरे की भी योजना...
अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल भी जाएंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल भी जाएंगे
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल भी जाएंगे। इसके अलावा, राजघाट, शक्ति स्थल, वीर भूमि, शांति वन और विजय घाट जाने का भी प्लान है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए यहां अपोलो अस्पताल के पास अपनी भारत जोड़ो यात्रा रोक दी। एंबुलेंस को निकलवाने के लिए वह कुछ देर रुके। उन्होंने साथी यात्रियों से एंबुलेंस को रास्ता देने को भी कहा। राजधानी में अपोलो अस्पताल के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक एंबुलेंस आई थी। भारत जोड़ो यात्रा पहले ही लगभग 3,000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है और जनवरी के अंत में जम्मू और कश्मीर में समाप्त होने से पहले कुल 3,570 किलोमीटर की यात्रा करते हुए 12 राज्यों को कवर करेगी।
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए किसी का भी स्वागत है: रमेश
जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए किसी का भी स्वागत है, चाहे वह नितिन गडकरी जी हों, रक्षा मंत्री राजनाथ जी हों या पूर्व वीपी वेंकैया नायडू जी हों। कोई भी जो भारत को एकजुट करने और घृणा को दूर करने में विश्वास करता है, इस यात्रा में शामिल होने के लिए स्वागत है।
26 जनवरी से 26 मार्च तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा: रमेश
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 26 जनवरी से 26 मार्च तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा जो भारत जोड़ो का संदेशा हर बूथ और ब्लॉक में पहुंचाएगा। भारत जोड़ो यात्रा चुनावी यात्रा नहीं विचारधारा आधारित यात्रा है।
ITO पर कमल हासन भी जुड़ेंगे
दिल्ली के आईटीओ पर अभिनेता कमल हासन भी भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ेंगे। यात्रा में हर वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं। लोगों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
आगे बढ़ रही है 'भारत जोड़ो यात्रा'
दिल्ली: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए।
यात्रा में सोनिया गांधी, प्रियंका, रॉबर्ट वाड्रा भी शामिल
दिल्ली में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में 50 मिनट के विश्राम के बाद राहुल गांधी की यात्रा दोबारा शुरू हुई। राहुल गांधी की यात्रा में प्रियंका गांधी भी शामिल हो गई हैं। सोनिया गांधी भी यात्रा में आ गई हैं। प्रियंका गांधी की बेटी भी भारत जोड़ो यात्रा में आ गई हैं। रॉबर्ट वाड्रा भी यात्रा में शामिल हो गए हैं।
निश्चित रूप से राहुल गांधी को पीएम बनना चाहिए-पवन खेड़ा
दिल्ली में यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने बड़ा बयान दिया है। राहुल गांधी के 2024 में प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह तो 2024 ही तय करेगा लेकिन अगर आप हमसे पूछेंगे तो निश्चित रूप से राहुल गांधी को पीएम बनना चाहिए।
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में विश्राम के लिए रुके राहुल गांधी
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज शनिवार को बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल हुई। सुबह 6 बजे बॉर्डर से यात्रा शुरू हुई राहुल गांधी एक घंटा 40 मिनट में साढ़े आठ किलोमीटर चले। इसके बाद न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में विश्राम के लिए रुके।


0 Comments