मानव अधिकारों के लिये चिन्तन की आवश्यकता...
मानव अधिकारों से हर व्यक्ति का हित जुडा है : तोमर
ग्वालियर। मानव अधिकार एंव सामाजिक न्याय आयोग पंजीकृत संस्था द्वारा प्रेस क्लब फूलबाग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथी रविन्द्र सिंह तोमर रा.अध्यक्ष एंव अल्प संख्यक आयोग दिल्ली सरकार राज्य मंत्री दर्जा एंव विशिष्ट अतिथी उप माहाधिवक्ता राजेश शुक्ला, डी.एस.पी हिना खान, वरिष्ट पत्रकार राजेश शर्मा,रतन सिंह ओला राष्ट्रीय सचिव मंचासिंन थे। कहने को मानव अधिकार शब्द बहुत बडा है, क्योकि मानव अधिकारों से हर व्यक्ति का हित जुडा होता है। मानव अधिकार वे मूल्य अधिकार है जो इस धरती पर प्रत्येक व्यक्ति के पास है।
मानव अधिकारों में जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार, गुलामी और यातना से मुक्ति और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, काम और शिक्षा का अधिकार बहुत कुछ शामिल है बिना किसी भेद-भाव से हर कोई इन अधिकारों का हकदार है। मानव अधिकारों की रक्षा के लिये कानून बनाये गए और लागू करने या करवाने के लिये प्रयास भी हो रहे है। यह बात प्रेस क्लब में आयोजित मानव अधिकार दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव अल्प संख्यक आयोग दिल्ली सरकार राज्य मंत्री दर्जा रविन्द्र सिंह तोमर ने कही। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथी डी.एस.पी हिना खान ने कहा कि हमारा देश हमेशा आगे रहा है और मौलिक अधिकारों की बात करी जाये तो देश का कानून आजादी देता है।
अपने अधिकार एंव कृत्ज्ञता को समझे तो दूसरों के साथ ऐसा व्यवहार न करें। जो हम ही ना चाहते हों, निजिता के अधिकार को सुप्रीम कोर्ट ने मान्यता दी है हमारा कानून परपक्व होता जा रहा है, हम सभी को अपने दत्यव समझने चाहिये। सुश्री खान ने मानव अधिकार एंव कानूनों को लेकर विस्तार से बताया। वहीं उप महाधिवक्ता राजेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय समाज में टूटने की प्रथा चल रही है। जो मानव अधिकारों एंव समाज के लिये बेहद चिन्तन का विष्य है सरकारें शिक्षा, स्वास्थ सेवा पूरी तरह लागू करवा देती तो आज चुनावी मुद्दे ही नही होते इस तरह की कार्यशालाओं में जो चर्चाएं होती है उन पर सरकार चिन्ताएं जरूर करती है।
हमारा कानून सक्षम है लेकिन हमें उसकी पूरी जानकारी और क्रियानवहन का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। वही इस अवसर पर डॉ प्रदीप कश्यप द्वारा महिला परामर्श केन्द्र के बारे में मानवताओं के अधिकार को लेकर विस्तार से बताया। इस अवसर पर स्वगत भाषण राम किशन कटारे द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में डॉ सुरेश सम्राट,सुरेश डंडोतिया, सुरेन्द्र माथुर, विनोद श्रीवास्तव, आनन्द त्रिवेदी, सविता तिवारी, अजय मिश्रा, राधा कृष्ण कटारे, कृष्ण कटारे, रवि यादव, राम नरेश सिंह सहित अनेकों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट धर्मसिंह चौहान द्वारा किया गया।
0 Comments