कवि एवं मुशायरा याद में,यादें अर्जुन सिंह का हुआ आयोजन

 जन्म दिवस की स्मृति में 11 वां जयन्ती समारोह भोपाल में...

कवि एवं मुशायरा याद में,यादें अर्जुन सिंह का हुआ आयोजन 

म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री तथा पूर्व राज्यपाल दाऊ साहब अर्जुन सिंह जी के जन्म दिवस की स्मृति में 11वाॅ जयन्ती समारोह भोपाल में ‘‘यादें अर्जुनसिंह’’ कार्यक्रम म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री तथा प्रदेश के कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के मुख्य अतिथित्व तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महन्त की अध्यक्षता तथा अतिथिगण म.प्र. विपक्ष के नेता डाॅ. गोविन्द सिंह, उ.प्र. कांग्रेस के अध्यक्ष बृजलाल खावरी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, विधायक आरिफ मकसूद की उपस्थिति में कवि एवं मुशायरा सम्मेलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।जिसका संचालन मुख्य व्यवस्थापक महेन्द्र सिंह चौहान ने किया।

इस कार्यक्रम में म.प्र. के पूर्व नेता विपक्ष अजयसिंह (राहुल), प्रदेश के पूर्व केबीनेट मंत्री, भगवान सिंह यादव, विधायकगण क्रमशः कमलेश्वर पटेल, आलोक चतुर्वेदी, देवेन्द्र सिंह पटेल, नीलान्शू चतुर्वेदी के अलावा रघुराज सिंह (दिल्ली), एडवोकेट  साजिद अली, भोपाल एवं सतना के पूर्व महापौर दीपचन्द यादव एवं सुधीर सिंह तोमर, सीधी कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चिन्तामणी तिवारी आदि उपस्थित थे। कवि एवं मुशायरा का संचालन विजय तिवारी एवं नदीम ने किया।

Comments