2.3 फीट लंबा लड़का और उसकी गुड़िया जैसी दुल्हन...
हापुड़ में रब ने बना दी जोड़ी
लड़की का ग्रेजुएशन पूरा हो जाए, इसलिए अब तक टली थी शादी
दूल्हे का नाम अजीम मंसूरी है और वह शामली के रहने वाले हैं। वहीं दुल्हन हापुड़ की है। अजीम मंसूरी काफी समय से अपने लिए हमसफर की तलाश कर रहे थे और अब वह तलाश हापुड़ आकर पूरी हुई। बुधवार को अजीम ने हापुड़ में निकाह कर लिया।
निकाह वाले दिन मंसूरी ने शेहरा और शेरवानी पहन रखी थी। वहीं उनकी पत्नी बुशरा भी लाल जोड़े में गुड़िया की तरह प्यारी दिख रही थीं। मंसूरी ने अपनी इस हमसफर को पहली बार बीते साल मार्च में देखा था। इसके बाद अप्रैल 2021 में उनकी इंगेजमेंट हुई। मंसूरी ने शादी के लिए इसलिए इंतजार किया क्योंकि उनकी होने वाली पत्नी अपना ग्रेजुएशन पूरा करना चाहती थीं।
0 Comments