अपनी ही सहेली पर 27 बार चाकू से वार

 अपनी फ्रेंड से मॉल में मिलीं और साथ में खाना खाया फिर ...

अपनी ही सहेली पर 27 बार चाकू से वार

बैंकॉक l दो महिलाओं के बीच दोस्ती ऐसी दुश्मनी में बदल गई कि बहस बढ़ने के दौरान एक महिला ने दूसरी महिला पर चाकू से वार की झड़ी लगा दी। खास बात यह कि पहले दोनों महिलाओं ने साथ खाना खाया। साथ में वाशरूम भी गईं। तभी इस दौरान दोनों में बहस शुरू हुई। दरअसल, आरोपी महिला को लगता था कि मृतक महिला का उसके बॉयफ्रेंड संग अफेयर चल रहा है। इसी वजह से एक महिला ने अपनी ही सहेली पर चाकुओं से 27 बार हमला किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक महिला का आरोपी महिला के बॉयफ्रेंड से अफेयर चल रहा था। बॉयफ्रेंड से 'सीक्रेट अफेयर' रखने की वजह से आरोपी महिला ने एक शॉपिंग मॉल के वॉशरूम में दूसरी महिला पर चाकू से दनादन हमला कर दिया। यह घटना थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक की है। आरोपी और मृतक महिला, दोनों ही चीन की रहने वाली हैं।

महिला तांग जुन ने दूसरी महिला जियोंग जी को बैंकॉक के 'अर्बन स्ककवॉयर शॉपिंग सेंटर' में 27 बार चाकू से दनादन हमला करके मौत के घाट उतार दिया, यह घटना 22 नवम्बिर को हुई। जियोंग जी, तांग जुन के लिए एंटरप्रेटर के तौर पर काम करती थीं। आरोपी महिला तांग जुन से बैंकॉक के थुंग सॉन्गा हॉन्गज पुलिस स्टेतशन में इंटरप्रेटर की मदद से पूछताछ हुई। 

सुपरिटेंडेंट पुलिस कर्नल मारुतसूद नोंगबुआ ने स्थानीय मीडिया को बताया कि आरोपी तांग जुन की रूसी बॉयफ्रेंड से सोशल मीडिया एप पर मुलाकात हुई थी। तांग ने पुलिस से कहा कि जियोंग को उसने इंटरप्रेटर के तौर पर हायर किया था ताकि वह अपने रूसी बॉयफ्रेंड की भाषा समझ सके, लेकिन जियोंग का तांग के रूसी बॉयफ्रेंड से अफेयर शुरू हो गया। यही बात तांग को नागवार गुजरी और उसने जियोंग को रास्तेत से हटाने का प्ला्न बना लिया और बात में उसे रास्ते से हटा भी दिया।

तांग ने पुलिस को बताया कि उन्हों ने 'अर्बन स्क।वॉयर शॉपिंग सेंटर' में जियोंग को मिलने के लिए बुलाया था, ताकि दोनों की बीच की दिक्कउतें दूर की जा सकें। लेकिन, वह साजिश के तहत अपने साथ चाकू लेकर भी आई थीं। जब दोनों के बीच बात नहीं बनी तो तांग, जियांग को लेडीज वॉशरूम में ले गईं और 27 बार चाकू घोंप दिए।

पहले साथ में खाना खाया फिर कर दिया मर्डर 

इस घटना की चश्मदीद 55 साल की मालुन कानेक्युग ने बताया कि दोनों ही चाइनीज महिलाएं साथ में मॉल में खाना खा रही थीं। इसके बाद दोनों टॉयलेट की तरफ गईं, यहीं दोनों के बीच बहस हो गई। मालून ने बताया कि उन्होंाने तांग को चाकू निकालते हुए देखा। इसके बाद तांग ने चाकू से दूसरी महिला पर हमला किया। बाद में सूचना मिलने पर गार्ड वहां पहुंचा। गार्ड ने ही फिर तांग को पकड़ा और पुलिस को इस मामले की जानकारी दी।



Comments