G News 24 : सस्ती हुई CNG और PNG,केंद्र शासित प्रदेश सरकार ने गैस पर टैक्स कटौती का बड़ा ऐलान !

 प्रशासन ने नेचुरल गैस पर वैट को 12.5% से घटाकर 5% कर दिया है...

सस्ती हुई CNG और PNG,केंद्र शासित प्रदेश सरकार ने गैस पर टैक्स कटौती का बड़ा ऐलान !

चंडीगढ़। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में लोगों को त्योहारी सीजन से पहले CNG और PNG की कीमतों पर बड़ी राहत मिली है. यहां प्रशासन ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए नेचुरल गैस पर लगने वाले वैट (VAT) को 12.5% से घटाकर सीधे 5% कर दिया है. नई दरें 18 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि से पूरी तरह से लागू हो गई हैं. 

आम आदमी को क्या होगा फायदा?

वैट की दर में 7% से ज्यादा की इस ऐतिहासिक कटौती से शहर में कॉम्प्रेस्ड प्राकृतिक गैस (सीएनजी) और पाइप वाली रसोई गैस (पीएनजी) का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी. चंडीगढ़ में इस वक्त घरेलू पीएनजी की कीमत करीब 54.70 रुपये प्रति एससीएम (SCM) है. वैट में हुई इस भारी कटौती के बाद कीमतों में 3.42 रुपये प्रति एससीएम तक की कमी आने का अनुमान है. इसी तरह से गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी गैस की रिटेल कीमतों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा. सीएनजी की कीमत में प्रति किलोग्राम की गिरावट से वाहन चालकों और ऑटो-कैब ऑपरेटरों को सीधा फायदा होगा. 

Reactions

Post a Comment

0 Comments