शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल...
15 नवंबर को मप्र आएंगी राष्ट्रपति मुर्मु
भोपाल। राज्यम सरकार 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में बिरसा मुंडा की जयंती भव्यव स्तदर पर बनाने की तैयारी में हैं। इस अवसर शहडोल में राज्य स्त रीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रसपति द्रौपदी मुर्मु भी शिरकत करेंगी। राष्ट्रमपति बनने के बाद वह पहली बार मध्य प्रदेश आ रही हैं। सीएम शिवराज ने उन्हेंी जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में पधारने का निमंत्रण दिया था, जिसे उन्होंरने स्वीिकार कर लिया।
मुख्यंमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वमयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सीएम शिवराज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज मेरी महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से बात हुई। मैंने महामहिम राष्ट्रपति जी को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया। हमारा सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश का निमंत्रण महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी ने स्वीकार किया है।
महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू जी का मध्यप्रदेश का प्रथम आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है। महामहिम राष्ट्रपति जी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शहडोल पधारेंगी। संपूर्ण मध्यप्रदेश राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का उद्बोधन सुनेगा। मध्यम प्रदेश की धरती पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया का स्वागत है।










0 Comments