एमपी में डॉ गोविंद सिंह करेंगे भारत जोड़ो यात्रा का प्रतिनिधित्व !

 7 सितंबर से शुरू हो रही ...

एमपी में डॉ गोविंद सिंह करेंगे भारत जोड़ो यात्रा का प्रतिनिधित्व !

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में 7 सितंबर से शुरू हो रही भारत जोड़ो यात्रा में मध्य प्रदेश का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह करेंगे। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ को मध्य प्रदेश से इस यात्रा के लिए प्रतिनिधित्व करना था लेकिन नगरीय निकाय चुनाव के कारण कन्याकुमारी से शुरू हो रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक पत्र जारी कर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह को मध्य प्रदेश से प्रतिनिधित्व के लिए नियुक्त किया है। 7 सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यह पदयात्रा 16 दिनों के लिए मध्यप्रदेश से भी गुजरेगी। इस दौरान उज्जैन में राहुल गांधी की एक सभा की होगी। इस बीच यात्रा में शामिल होने के लिए नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह कन्याकुमारी पहुंच गए हैं ।

Comments