पंजाब के सीएम हुए टल्ली तो क्रू ने फ्लाइट से उतरा !

 फ्रैंकफर्ट में दिल्ली जाने वाले लुफ्थांसा की उड़ान में ….

पंजाब के सीएम हुए टल्ली तो क्रू ने फ्लाइट से उतरा !



पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को फ्रैंकफर्ट में दिल्ली जाने वाले लुफ्थांसा की उड़ान से नीचे उतार दिया गया। चर्चाएं होनी शुरू हो गई हैं कि, मान पर कथित तौर पर उनपर आरोप लग रहा है कि,  उन्होंने इतनी ज्यादा शराब पी रखी थी कि वो अपने पैरों पर ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। उन्हें उनकी पत्नी और सुरक्षाकर्मी पकड़े हुए थे। लुफ्थांसा फ्लाइट के क्रू ने विमान के नियमों से समझौता करने से इनकार कर दिया और पंजाब मुख्यमंत्री मान को नीचे उतार दिया। 

लुफ्थांसा वेबसाइट के अनुसार ये फ्लाइट फ्रैंकफर्ट से उड़ान शनिवार को दोपहर 1.40 बजे पर रवाना होने वाली थी और दिल्ली में दोपहर 12.55 बजे उतरने वाली थी। लेकिन, उड़ान फ्रैंकफर्ट से शाम 5.52 बजे रवाना हुई और आज सुबह 4.30 बजे दिल्ली में उतरी। इसपर आप के मीडिया कम्युनिकेशंस के निदेशक चंदर सुता डोगरा का कहना है कि, “मुख्यमंत्री थोड़ा अस्वस्थ थे और आज रात फ्रैंकफर्ट से घर वापस आने के लिए फ्लाइट पकड़ेंगे। लेकिन, जिस फ्लाइंट में वो बैठने वाले थे उसी के एक यात्री ने जो आरोप लगाया है वो सन्न कर देने वाला है। क्योंकि, उसका कहना है कि, फ्लाइट में जब भगवंत मान चढ़े तो उनके पैर लड़खड़ा रहे थे। उन्होंने इतनी ज्यादे शराब पी रखी थी कि वो सही से चल नहीं पा रहे थे।

एक ओर राज्य में महिलाओं की सुरक्षा में सेंध लगी हुई है दूसरी ओर राज्य के मुखिया शराब के नशे में डूबे हुए हैं। चंड़ीगढ़ यूनिवर्सिटी में 60 से भी ज्यादा छात्राओं के नहाने का वीडियो लीक हो गया है, इस मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बीच जब राज्य के मुखिया ही शराब के नशे में डूबे हुए हैं तो फिर राज्य के सुरक्षा का क्या होगा? लुप्तांसा की इसी फ्लाइट में एक भारतीय सह-यात्री, अपना नाम न छापने की शर्त पर आरोप लगाता है कि, मुख्यमंत्री अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पा रहे थे, क्योंकि उन्होंने अत्यधिक शराब पी ली थी। यहां तक कि उन्हें उनकी पत्नी और सुरक्षाकर्मी पकड़े हुए थे।

इस यात्री ने कहा कि, उड़ान के प्रस्थान में 4 घंटे से अधिक की देरी हुई क्योंकि मुख्यमंत्री के सामान को विमान से उतारना पड़ा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के अधिकारियों ने लुफ्थांसा फ्लाइट क्रू से मान को नहीं उतराने के लिए खूब कोशिश कि क्योंकि, उन्हें अगले ही दिन तय की गई कई महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेना था। लाख मनाने के बाद भी फ्लाइट क्रून ने विमान सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए उन्हें चढ़ने से मना कर दिया।

पंजाब आप सरकार की सफाई

इसपर चंडीगढ़ में आप के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने इसे खारिज करते हुए कहा कि, लोग इतनी सारी “बकवास बातें” कहते रहते हैं, उन्होंने जोर देकर कहा कि सीएम अगले दो या तीन दिनों में वापस आ जाएंगे।

Comments