सोनिया गांधी की मां पाओला मायनो का इटली में निधन

सोनिया के साथ पुत्र राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी गई है विदेश 

सोनिया गांधी की मां पाओला मायनो का इटली में निधन



नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का बीते 27 अगस्त को इटली में निधन हो गया और मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. रमेश ने कहा, 'सोनिया गांधी की मां पाओला मायनो का 27 अगस्त (शनिवार) को इटली में उनके आवास पर निधन हो गया. कल अंतिम संस्कार हुआ.' उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए इस समय विदेश में हैं/ उनके साथ उनके पुत्र राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी गए हैं.

बता दें कि 24 अगस्त को कांग्रेस ने बयान जारी कर बताया था कि सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी के साथ विदेश जाएंगी. बयान में कहा गया था कि नई दिल्ली लौटने से पहले सोनिया अपनी बीमार मां को भी देखने जाएंगी।सोनिया गांधी की मां का इटली में निधन

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का बीते 27 अगस्त को इटली में निधन हो गया और मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. रमेश ने कहा, 'सोनिया गांधी की मां पाओला मायनो का 27 अगस्त (शनिवार) को इटली में उनके आवास पर निधन हो गया. कल अंतिम संस्कार हुआ.' उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए इस समय विदेश में हैं/ उनके साथ उनके पुत्र राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी गए हैं. बता दें कि 24 अगस्त को कांग्रेस ने बयान जारी कर बताया था कि सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी के साथ विदेश जाएंगी. बयान में कहा गया था कि नई दिल्ली लौटने से पहले सोनिया अपनी बीमार मां को भी देखने जाएंगी।

Comments