52 जिला पंचायतों में से सीधी को छोड़कर सभी 51 जिला पंचायतों के…
MP में जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव परिणाम घोषित
- ग्वालियर - ग्वालियर में भाजपा की दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं।
- भिण्ड - असवार वार्ड से विजयी नन्दराम बघेल निर्विरोध भिण्ड जिला पंचायत उपाध्यक्ष निर्वाचित हुये |
- सागर - सागर में भाजपा के हीरा सिंह राजपूत निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बने ।
- मंदसौर - मंदसौर में भाजपा की दुर्गा विजय पाटीदार बनीं निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष |
- शहडोल - भाजपा की प्रभा मिश्रा शहडोल जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुनी गईं।
- शाजापुर - शाजापुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के हेमराज सिसोदिया निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुये |
- निवाड़ी - निवाड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा समर्थक सरोज राय निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं।
- गुना - गुना में भाजपा समर्थक अरविंद धाकड़ निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बने |
- कटनी - कटनी में भाजपा समर्थक सुनीता मेहरा जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गयीं।
- रायसेन - रायसेन जिला पंचायत अध्यक्ष पर कांग्रेस से भाजपा में आये जसवंत बब्लू मीणा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।
- छिंदबाड़ा - छिंदबाड़ा से कांग्रेस के संजय पूनार निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गये |
0 Comments