हम मुरैना के अत्याधुनिक सिटी बनाकर छोड़ेंगे : CM शिवराज

संकल्प पत्र में जो वायदे किए, हर हाल में होंगे पूरे…

हम मुरैना के अत्याधुनिक सिटी बनाकर छोड़ेंगे : CM शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार की देर शाम मुरैैना पहुंचे। वे यहां भाजपा से महापौर प्रत्याशी मीना जाटव के लिए रोड शो करने आए थे। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष BD शर्मा, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मुख्य रुप से उपस्थित थे। जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अगर उनकी पार्टी के महापौर को आप लोग जिताते हैं तो वे मुरैना को एक आधुनिक शहर बनाकर छोड़ेंगे, साथ ही बोले कि संकल्प पत्र में जो वायदें किए हैं वह हर हाल में पूरे किए जाएंगे। 

बता दें, कि मुरैना के महापौर पद के लिए पूरी भाजपा जी-जान से जुट गई है। इससे पहले नरेन्द्र सिंह तोमर व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आम सभा कर चुके हैं। केन्द्रीय मंत्री तोमर तो पर्चा दाखिल करने के समय भी प्रत्याशी मीना जाटव के साथ रहे। जीवाजीगंज में सभा होने के बाद रोड शो किया गया। रोड शो के दौरान भाजपा के रथ पर एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थे तो दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, बीच में प्रत्याशी मीना जाटव मौजूद थीं। उनके पीछे केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मौजूद रहे। 

पूरे रास्ते मुख्यमंत्री के ऊपर शहर के लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए तथा उनका स्वागत किया। पूरा शहर भाजपामय लग रहा था। मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोड शो में भाग लिया। पूरा एमएस रोड भाजपा कार्यकर्ताओं से भर गया था। बैरियर चौराहे से लेकर स्टेशन तक पूरा एमएस रोड भाजपा कार्यकर्ताओं से पटा हुआ था। बीच-बीच में कई कारें चल रहीं थीं जिनमें भी भाजपा पदाधिकारी बैठे थे। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीजे की धुन पर डांस किया। पूरे रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं व आम जनता में एक अजीब सा उत्साह देखा गया।

Comments