उत्तर मध्य रेलवे के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 3 कर्मचारी एवं अधिकारी पुरस्कृत

 

67 वें राष्ट्रीय रेल सप्ताह पुरस्कार-2022 के लिए…

उत्तर मध्य रेलवे के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 3 कर्मचारी एवं अधिकारी पुरस्कृत


भारतीय रेल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मियों को प्रतिवर्ष रेल सप्ताह समारोह के दौरान सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में वर्तमान वर्ष 2022 के रेल सप्ताह पुरस्कारों से सम्मानित रेल कर्मियों की सूचि मे उत्तर मध्य रेलवे के झांसी क्षेत्र से 3 कर्मचारियों एवं अधिकारियों को चयनित किया गया है। इन 3 कर्मियों में अशोक कुमार गुप्ता-जूनियर इंजीनियर, अमित गोयल वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर/समन्वय, आकांक्षा शर्मा उम मुख्य सामग्री प्रबंधक शामिल हैं। ज्ञात हो अशोक कुमार गुप्ता-जूनियर इंजीनियर –झांसी कारखाना ने अपने तकनीकी कौशल तथा अभिनवधर्मी व्यवहार के कारण विभिन्न कार्य कर रेलवे राजस्व की बचत की। 

इन्होंने आंतरिक स्रोतों से पॉवर ऑपरेटेड लिफ्टिंग बैरियर, एस ए पी डब्ल्यू (Semi-automatic pillar ’Body side stanchion’ welding) मशीन, कोन टेस्टिंग मशीन आदि सहित कारखाने के कबाड़ से दर्शनीय हेरिटेज पार्क का निर्माण किया है। आकांक्षा शर्मा उप मुख्य सामग्री प्रबंधक/जीएसडी/झांसी के पद पर कार्यरत हैं। ये अपने कुशल मार्गदर्शन से सभी सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करती हैं और इन्होंने कोविड के कठिन दौर में लॉकडाउन के दौरान विशेष प्रयास करते हुए सभी सामग्रियों की उपलब्धता निर्बाध बनाए रखी और कई अप्राप्य सामग्रियों के मुद्दों को अपने तत्पर प्रयासों से समाधान किया।

इन्होंने औसत् निविदा अवधि को 40 दिन से घटा कर 10 दिन करने में भी सफलता प्राप्त की। इसी क्रम में अमित गोयल, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर / समन्वय/झांसी के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने झांसी- कानपुर दोहरीकरण, बिरलानगर-उदीमोड़, महोबा – खजुराहो रेल विद्युतीकरण परियोजनाओं में विशेष योगदान दिया है। इन्होनें अपने कुशल नेतृत्व से सिगनल विफलताओं में 26.95% की कमी लाई है। 

इसके अतिरिक्त झांसी मंडल में संकेत एवं दूरसंचार विभाग के सर्वांगीण उन्नयन में इनका महत्वपूण योगदान रहा है। महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रमोद कुमार ने इन अधिकारियों एवं कर्मचरियों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि, ये पुरस्कार इनको आगे भी अच्छा कार्य करने को प्रेरित करेंगे, साथ ही साथ अन्य रेलकर्मी भी इनसे प्रेरणा लेंगे। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष ने सभी पुरस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं दी और उनके बेहतर भविष्य की कामना की। पुरस्कार वितरण समारोह आज भुवनेश्वर में सम्पन्न होगा जहां माननीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 156 रेलकर्मियों को सम्मानित करने वाले हैं।

Comments