अब वर्ष 2018 तक के कब्जाधारियों को पट्टे देगी मध्य प्रदेश सरकार : CM शिवराज

4224 हितग्राहियों को करीब सौ करोड़ रुपए मूल्य0 की सरकारी भूमि के पटटे किए वितरित...

अब वर्ष 2018 तक के कब्जाधारियों को पट्टे देगी मध्य प्रदेश सरकार : CM शिवराज

भोपाल। गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहरी कब्जे धारियों भू अधिकार पत्र व स्था ई पटटे वितरित किए। इस दौरान उन्हों ने घोषणा कि की अब वर्ष 2018 तक के कब्जाधारियों को मप्र सरकार पट्टे दिए जाएंगे। इस दौरान उन्होंतने 4224 हितग्राहियों को करीब सौ करोड़ रुपए मूल्यक की सरकारी भूमि के पटटे वितरित किए। श्री सिंह ने कहा भीख मांगते बच्चे दिखें, तो उन्हें समझाएं। सड़क पर नहीं रहने देंगे। 

कलेक्टर की जिम्मेदारी उसे हास्टल में पहुंचाएं। मुख्यमंत्री ने कहा संकल्प लें, एक आंगनबाड़ी को कुपोषण से दूर करेंगे। नगरीय भू-अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम में कलेक्टर भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रचारित करें। 2018 तक के जिनके कब्जे हैं उनको अधिकार दिलाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही आदेश निकल जाएगा।

Comments