युवाओं ने किया शहर का नाम रोशन

यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में…

युवाओं ने किया शहर का नाम रोशन

भितरवार। नगर के प्रवीण उपाध्याय और लेखराज यादव ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में ग्वालियर चंबल संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है जिसमें प्रवीण उपाध्याय ने आजादी के अमृत महोत्सव पर तथा लेखराज  यादव ने नवभारत में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। जिसमें अपने विषय में उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश के लिए चयनित हो गए हैं इन्होंने अपने नगर  के साथ-साथ ग्वालियर जिले और ग्वालियर चंबल संभाग का नाम रोशन किया है।

यह दोनों युवा भितरवार मंडल मैं आते हैं जिस पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा , युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बेताल सिंह कुशवाह , जिला के महामंत्री सौरभ दुबे , आदित्य राणा , भाजपा मंडल अध्यक्ष नीतेश जैन , युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विधानसभा प्रभारी दीपक भार्गव , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र कमरिया सहित भाजपा पार्टी के अन्य लोगों ने इन दोनों युवाओं को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Comments