जो अपना इतिहास याद नहीं रखते, इतिहास उन्हें याद नहीं रखता : शेजवलकर

भाजपा ने किया शहीदों के परिवारों का सम्मान…

जो अपना इतिहास याद नहीं रखते, इतिहास उन्हें याद नहीं रखता : शेजवलकर

ग्वालियर। 7 से 20 अप्रैल तक चलाए जाने वाले सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत आज हम समापन दिवस पर वीर शहीद सैनिकों के परिवारों के सम्मान का कार्यक्रम कर रहे है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। चाहे वह सीमा पर लड़ते हुए शहीद हुए हो या आतंकियों सें लडते हुए। जो अपना इतिहास याद नहीं रखते, इतिहास उन्हें याद नहीं रखता। हमें ऐसे शहीदों से से प्रेरणा लेनी चाहिए जिन्होंने देश के लिए अपना समर्पण किया। उक्त उद्गार सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने बुधवार को सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा ग्वालियर महानगर द्वारा आयोजित शहीदों के परिवारों का सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की असंदी से व्यक्त किए। श्री शेजवलकर ने कहा कि पिछले 8 साल से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार है साथ ही प्रदेश में सीएम शिवराज की सरकार है जिससे देश में बहुत बड़ा परिवर्तन आया है। 

2014 से पहले जहा चारों और निराशा का वातावरण छाया हुआ था, जैसे ही पीएम नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार आई देश और समाज में बहुत बड़ा बदलाव आया। मोदी जी ने अपने पहले दिन जो जनता को वचन दिया था वह आज तक निभाते आ रहे हैं, जिसके तहत गरीबों एवं आमजन के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इससे समाज में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार कार्यकर्ता एवं मजबूत संगठन के बिना कार्य नहीं कर सकती, सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत हमने समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद स्थापित किया एवं समाज के हर वर्ग से जुड़ने का प्रयास किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याण कारी योजनाओं का भी जिक्र किया। 

इस समय हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। हमारा लक्ष्य तो आजादी के 75 साल ही नहीं बल्कि आजादी के 100 साल को मनाना है जो भारत कभी पहले सोने की चिड़िया कहा जाता था आज उस भारत को पुनः परम वैभव पर लाने के लिए हमारी भाजपा सरकार प्रयासरत है। भारत विश्व की महाशक्ति बने, आर्थिक महाशक्ति बने इस और नरेंद्र मोदी की सरकार कदम बढ़ा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उद्बोधन देते हुए कहा कि आज हम स्वतंत्र भारत में स्वतंत्रता के साथ अपनी बात रख सकते हैं, यह उन्ही शहीदों के कारण है। मैं उनके परिवार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कर्नल अॉफिसर जिला सैनिक कल्याण बोर्ड नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे गर्व है कि भारतीय जनता पार्टी ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। खासकर शहीदों के परिवारों का सम्मान किया। मैं भारतीय जनता पार्टी का आभारी हूं। 

भारतीय जनता पार्टी में पहले भारतीय फिर जनता शब्द आता है। इसका मतलब सबका साथ, सबका विकास है। आज पूरे देश में परिवर्तन की लहर है एवं समाज के सभी वर्ग प्रगति की ओर अग्रसर है। जो राष्ट्र शहीदों को याद रखता है वह हमेशा प्रगति की ओर अग्रसर होता है। शहीद सैनिकों के सम्मान से आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है एवं यह संदेश जाता है कि राष्ट्र शहीदों के साथ एवं उनके परिवारों के साथ खड़ा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने कहा कि वीर सैनिक दिन रात 24 घंटे सीमा पर खड़े रहकर हमारी सीमाओ की रक्षा करते है, ताकि हम चैन से सो सकें। हम ऐसे शहीदों के परिवारों के भी ऋणी है जिन्होंने देश की सेवा के लिए अपने प्राणांे को बलिदान कर दिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला ग्वालियर महानगर द्वारा शहीदों के परिवारों का सम्मान  किया गया। 

सम्मान प्राप्त करने वाली वीर नारियों में सुमन सिंह मां शहीद कैप्टन उपमन्यु सिंह शौर्य चक्र मेडल 2007, शीलू तोमर पत्नी शहीद कल्याण सिंह शौर्य चक्र मेडल 2000, सरोज सेंगर पत्नी सरमन सिंह सेना मेडल 1999, शकुंतला देवी पत्नी शहीद रामदत्त सिंह सेना मेडल 2003, नीलम शर्मा पत्नी शहीद एमपी शर्मा मेघदूत अवार्ड 1990, रेखा जादौन पत्नी शहीद रवि कुमार मेघदूत अवार्ड 2010 का शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया एवं फौज से रिटायर सतपाल सिंह, कैप्टन राम सिंह, कैप्टन भारत सिंह, मेजर राकेश सिंह, सूबेदार सिंह वीरेंद्र सिंह का सम्मान माला पहना कर किया गया। कार्यक्रम मे सामाजिक न्याय पखवाड़े के जिला प्रभारी एवं महामंत्री विनोद शर्मा, जिला महामंत्री राजू सेंगर, जिला महामंत्री हरीश मेवाफरोश उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी सत्येन्द्र शर्मा ने किया। 

इस अवसर पर उपाध्यक्षगण महेश जायसवाल, सुरेंद्र शर्मा, सुधीर गुप्ता, हेमलता बुधौलिया, मंत्रीगण शैली शर्मा, पुरुषोत्तम बनोरिया, जिला मीडिया प्रभारी मुरारीलाल मित्तल, सह कोषाध्यक्ष बिरजू शिवहरे, सह मीडिया प्रभारी विपुल जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रतीक तिवारी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लवी खंडेलवाल, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष प्रयाग सिंह तोमर, किसान मोर्चा जिला महामंत्री चिंटू परमार, मंत्री मनोज तिवारी, मंडल महामंत्री श्याम गौर, बंटी निगम, रानू चतुर्वेदी लाखन सिंह राठौर, मनोज शर्मा, मोनू, पिंटू राजपूत, विष्णु प्रताप सिंह चैहान, अनिल तोमर, बलवंत भैया, गोल्डी चावला, निर्दोष शर्मा, परवेज खान, श्याम वाजपई, गिर्राज धाकड़, लोकेश राजपूत, शुभम कुशवाह, कुणाल प्रजापति, अकील खान, जावेद खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments