3 मई 2022 को नगर निगम कराएगा 1000 कन्याओं का विवाह एवं निकाह

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत…

3 मई 2022 को नगर निगम कराएगा 1000 कन्याओं का विवाह एवं निकाह 

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत दिनांक 03 मई 2022 अक्षय तृतीय के अवसर पर सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित कराया जा रहा है। इस सम्मेलन में अपने बच्चों के विवाह कराने के लिए आप पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिये शीघ्र आवश्यक दस्तावेज निगम के मुख्यालय स्थित कक्ष क्रमांक 6, सभी जनमित्र केन्द्रों, लोकसेवा केन्द्र, जनकल्याण शाखा एवं श्रम कल्याण में जमा कर पंजीयन करावें।

उपायुक्त जनकल्याण डॉ अतिबल सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह एवं नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल द्वारा शासन के निर्देशानुसार 1000 कन्याओं के विवाह, सामूहिक विवाह -निकाह समारोह के अंतर्गत कराने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त डा यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के नियमानुसार भवन संनिर्माण कर्मकार मंडल योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को सामाजिक न्याय विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक सम्मेलन में कन्या का विवाह करने पर ही मुख्यमंत्री विवाह योजना का लाभ मिलेगा, उनके द्वारा अपने घर से विवाह करने पर योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं भी नगर निगम से संपर्क कर गरीब कन्याओं के विवाह एवं निकाह करा सकते हैं। विवाह एवं निकाह संस्कार का पूर्ण कार्य निःशुल्क कराया जावेगा। 

पात्रता हेतु लड़की की उम्र 18 वर्ष व लड़के की उम्र 21 वर्ष के प्रमाण पत्र, कन्या मप्र की मूल निवासी हो। इसके साथ ही कन्या का बैंक खाता नम्बर, वर व कन्या के फोटो, आधार नम्बर, समग्र आई.डी., म.प्र. का मूल निवासी प्रमाण पत्र तथा दो-दो फोटो आवेदन पत्र में लगाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उपायुक्त जनकल्याण डॉ अतिबल सिंह यादव के मोबाइल नम्बर 9644405751 एवं लैंडलाइन नम्बर 0751-2455210 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Comments